दूध के साथ चिया सीड्स खाना फायदेमंद या देता है नुकसान को न्योता? यहां जानें सब कुछ

Chia Seeds with Milk: चिया सीड्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे काफी समय से सुपरफूड माना जाता है। वहीं, दूध को तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा फायदेमंद फूड माना जाता है। क्या चिया और दूध मिलाकर पिया जा सकता है? चलिए, जानते हैं।

Chia seeds with milk

Chia seeds with milk

Chia Seeds with Milk: दूध के फायदों के बारे में तो आपको पता ही होगा। काफी समय से चिया सीड्स को भी लाभदायक सुपरफूड माना जाने लगा है। चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का प्रमुख सोर्स माना जाता है। लोग दूध में भी चिया सीड्स मिलाकर पीते हैं, कहते हैं यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं सच में दूध और चिया को मिक्स करके खाया जा सकता है?

विज्ञापन

क्या होगा अगर हम दूध के साथ चिया सीड्स खाएंगे?

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो दूध के साथ इन छोटे बीजों को मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। इन दोनों का यह मिश्रण आपको कई समस्याओं में राहत दिला सकता है। जानिए इससे क्या लाभ होंगे।

विज्ञापन

1 गिलास दूध में 1 चम्मच चिया सीड्स मिलाकर पीने से:- 

कैल्शियम की कमी पूरी होगी

दूध को कैल्शियम पावरहाउस कहते हैं। दूध अकेला ही शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकता है। चिया सीड्स में भी कैल्शियम होता है। इसके 1 चम्मच में तकरीबन 15 ग्राम कैल्शियम होता है, ऐसे में दोनों को मिक्स करके पीने से कैल्शियम की कमी जल्दी पूरी होगी और हड्डियां, दांत व मसूड़े मजबूत बनेंगे।

विज्ञापन
Chia seeds with milk

Chia seeds with milk

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और दूध ओमेगा-6 का सोर्स है। यह दोनों हमारे हृदय की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। ये दोनों सोर्स हमारे ब्रेन के विकास में भी मदद करते हैं।

विज्ञापन

वजन नियंत्रण में सहायक

चिया सीड्स से वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में मदद मिलती है। चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे आपकी भूख पर नियंत्रण होता है। जो न ज्यादा वजन बढ़ने देती है, और चिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चर्बी को कम करने में भी मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध और चिया रोजाना पीने से आपकी देखने की शक्ति बढ़ती है।

विज्ञापन

स्किन के लिए फायदेमंद

रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास दूध के साथ 1 स्पून चिया सीड्स लेने से स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ता है। इससे फेस पर शाइनिंग और फ्रेशनेस आती है। चिया सीड्स में एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं।

क्या चिया और दूध पीने के कोई नुकसान हैं?

हालांकि, ये दोनों फायदेमंद होते हैं। मगर कुछ स्थितियों में यह हानिकारक भी हो जाता हैं।

विज्ञापन

पाचन क्रिया:- पाचन की समस्याओं से ग्रस्त रहने वाले लोगों को ज्यादा दूध और चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गैस, अपच और एसिडिटी हो सकती है।

कैलोरी इनटेक:- चिया सीड्स में कैलोरी काउंट हाई होता है। रोजाना इसे दूध के साथ पीने से शरीर में तेजी से कैलोरी बढ़ सकती है। कैलोरी को प्रतिदिन की खुराक के हिसाब से खाया जाता है, ज्यादा खाने से यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ