गर्मियों के मौसम में ठंडा और हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट हेल्दी रखते हुए शरीर के तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद मिलती है। इसके लिए दो ऐसे सुपरफूड्स है जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, वो हैं चिया सीड्स और सब्जा सिड्स। ये छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और गर्मियों के मौसम में आपको तरोताजा रखने में मदद करते हैं। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?
चिया सीड्स
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रोबीन शर्मा बताते हैं कि चिया सिड्स फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वजन को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। मांसपेशियों, हड्डियों और दांतों को मजबूत बताते हैं। चिया सीड्स में आयरन भी पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं। साथ ही ये आपकी स्किन को भी हेल्दी बनाएं रखते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
गर्मियों में चिया सीड्स के फायदे
1. चिया सीड्स अपने वजन से 12 गुना ज्यादा पानी सोख लेते हैं, जिससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
2. हाई फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता और वजन को मैनेज करने में मदद मिलती है।
3. चिया बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करता है और हार्ट को हेल्दी बनाता है।
4. ये सिड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है।
सब्जा सीड्स
डॉ. रूपाली जैन बताती हैं कि गर्मियों में सब्जा के बीज खाने के कई सारे फायदे होते हैं। अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है तो ये उसे कम करता है। ये पाचन में सुधार, वजन घटाने में मदद और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखते हैं।
गर्मियों में सब्जा बीज के फायदे
1. सब्जा के बीज शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करते हैं।
2. ये कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।
3. सब्जा सीड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
4. लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखते हैं और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. चिया के बीजों की तरह ये भी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
चिया सीड्स या सब्जा सीड्स
वैसे तो चिया बीज और सब्जा बीज दोनों ही अपने अनोखे गुणों से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन जब गर्मियों में हेल्थ की बात आती है, तो सब्जा के बीज ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सब्जा के बीजों में बेहतर ठंडक और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो उन्हें गर्मियों में शरीर के तापमान कंट्रोल करने मे मदद करते हैं। चिया के बीज हेल्दी होने के साथ-साथ कई सारे पोषर तत्वो से भरपूर होते हैं, जो आपको बीमारियों से बचाते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
9 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
13 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
14 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
14 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
16 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
17 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
18 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
20 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines