Chia Seeds Side Effects: क्या आप भी खाते हैं रोज चिया सीड्स? जान लें इसके नुकसान

Chia Seeds Side Effects: अगर आप भी अपनी डाइट में हर रोज वजन कम करने या हेल्दी रहने के लिए चिया सीड्स खाते हैं, तो ये जान लें कि इसके खाने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।

Chia Seeds Side Effects

Chia Seeds Side Effects: बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई लोग अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल करते हैं, जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है। कई लोग इसे अपनी डाइट में हर रोज शामिल करते हैं ताकि वह हेल्दी रह सके। इसके फायदे के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप इसके नुकसान के बारे में जानते हैं? अगर नहीं पता है तो बता दें कि चिया सीड्स खाने से हेल्थ को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि चिया सीड्स के खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

विज्ञापन

एलर्जी

कई लोगों को चिया सीड्स खाने के बाद शरीर में एलर्जी हो सकती है। इस एलर्जी के दौरन आपको सांस लेने में दिक्कत, शरीर में खुजली, नसों में सूजन, डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन

अगर आप हर रोज चिया सीड्स का सेवन करते तो ये जान लें कि चिया सीड्स शरीर के पानी सोखता है और अपने आसपास एक जैसी परत बना लेते हैं। इसे खाने के बाद अगर आप भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

ब्लड शुगर लेवल

चिया सीड्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और रोज चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकी आपको हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्या न हो।

लो ब्लड प्रेशर

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। ये आरके ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो चिया सीड्स दूर ही रहें, क्यों इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

पानी पिएं- अगर आप चिया सीड्स सेवन करते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें।

धीरे-धीरे करें खाना शुरू- अगर आप पहली बार चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने जा रहे हैं तो इसे कम मात्रा में और धीरे-धीरे खाना शुरू करें। इस बात का भी ध्यान रखें की आपकी आपकी बॉडी कैसे रिएक्ट करती है।

विज्ञापन

डॉक्टर से सलाह लें- यदि आपको पहले से ही कोई समस्या है और आप उसके लिए दवा ले रहे हैं, तो चिया सीड्स खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नहीं तो हो सकता कि आप और अधिक बीमार पड़ जाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ