Chia Seeds Benefits: बदलते मौसम में हम बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते है और ऐसे में हेल्दी डाइट ही हमें बीमारियों से बचा सकती है। इसके लोग कई तरह के अलग-अलग चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जिसमें से एक चिया सीड्स भी है। इस छोटे बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं। भिगोए हुए चिया के बीज पचाने में आसान होते हैं, जिससे पोषक तत्वों का बेहतर अब्सॉर्प्शन होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन भिगोए हुए चिया बीजों को कई तरह के चीजों के साथ मिलाकर लिया जाए तो इसके फायदे बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे किन-किन चीजों के साथ मिलाकर ले सकते हैं?
दही और चिया सीड्स
दही के प्रोबायोटिक्स आंतो हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे आपका इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है। दही के साथ भिगोए हुए चिया के बीज को मिलाकर एक मलाईदार, प्रोबायोटिक युक्त नाश्ता बनाया जाता है। इसके आप कई बीमारियों और इंफेक्शन से दूर रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
शहद और चिया सीड्स
शहद एक नेचुरल स्वीटनर है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। शहद के एंटी-मिक्रोबिअल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन से लड़ते हैं। जब भिगोए हुए चिया बीजों के साथ मिलाया जाता है, तो शहद एक टेस्टी और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा बन जाता है।
बेरीज चिया सीड्स
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज में विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स सहित एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। भिगोए हुए चिया बीजों में बेरीज मिलाने से न केवल टेस्ट बढ़ता है बल्कि शरीर हेल्दी बना रहता है और कई बीमारियों से भी दूर रहता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
36 mins agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
3 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
3 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
4 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
5 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
6 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
21 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
23 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines