Chhath Puja: छठ पूजा पर घर में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली के डिजाइन, हर किसी को आएंगे पसंद

Chhath Puja Rangoli: छठ पूजा पर ऐसे बहुत से लोग हैं जो त्योहार में रौनक लाने के लिए कई तैयारियां करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में
से हैं, तो आइए देखते हैं कुछ सुंदर रंगोली डिजाइन, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं.

chhath puja rangoli design

घर को सजाएं इन खूबसूरत रंगोली डिजाइनों से. Image Source Social Media

Chhath Puja Rangoli Design: छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और छठी मइया की आराधना का प्रतीक है. इस दिन घर-आंगन की सफाई और सजावट का विशेष महत्व होता है. रंगोली से घर की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है और यह शुभता का प्रतीक मानी जाती है. अगर आप भी इस छठ पूजा पर अपने घर को पारंपरिक और रंगीन अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो आइए देखते हैं कुछ आसान और खूबसूरत छठ पूजा रंगोली डिजाइन, जो हर किसी को बेहद पसंद आएंगे. ये डिजाइन न केवल घर की रौनक बढ़ाएंगे, बल्कि पूजा के माहौल को भी और अधिक पवित्र बना देंगे.

विज्ञापन

रंगोली डिजाइन | Rangoli Design

फूलों की रंगोली

आप अपने घर की चौखट या आंगन में फूलों की रंगोली बना सकती हैं. यह बेहद सुंदर लगती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है.

विज्ञापन

ऑल इन वन रंगोली

आप इस तरह की “ऑल इन वन” रंगोली डिजाइन बना सकती हैं, जिसमें आप कलश, स्वस्तिक और लक्ष्मी जी के चरण चौखट के बॉर्डर पर बना सकती हैं. इससे आपका घर छठ पूजा पर और भी सुंदर लगेगा.

सूर्य को फल का भोग लगाते हुए रंगोली

आप छठ पूजा पर अपने घर में सूर्य देव को फल का भोग लगाते हुए पेंटिंग जैसी रंगोली बना सकती हैं. यह डिजाइन देखने में बहुत अलग और आकर्षक लगती है और छठ पूजा के लिए एकदम उपयुक्त है.

विज्ञापन

सूर्य अर्घ्य रंगोली

आप सूर्य को अर्घ्य देते हुए रंगोली बना सकती हैं. यह बहुत सुंदर डिजाइन है, जो त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती है.

विज्ञापन

बॉर्डर डिजाइन

अगर आप सरलता पसंद करती हैं तो बॉर्डर रंगोली डिजाइन एक अच्छा विकल्प है. इसे दरवाजे या चौखट पर बनाकर आप घर की शोभा बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ