How Many Days Thekua Can Be Stored: छठ पूजा भारत के प्रमुख और सबसे पवित्र पर्वों में से एक है, जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई इलाकों में अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में सूर्य देव और छठी मइया की पूजा की जाती है, जो जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इस पूजा में बनाए जाने वाले प्रसादों में ठेकुआ का विशेष स्थान है. यह पारंपरिक प्रसाद गेहूं के आटे, गुड़ (या चीनी), नारियल और घी से बनाया जाता है. माना जाता है कि ठेकुआ केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि यह आस्था, परंपरा और पवित्रता का प्रतीक है. इसे श्रद्धा से बनाकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है और फिर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. अगर आप भी माता के प्रसाद को अपने ऑफिस और हॉस्टल के दोस्तों के बीच बाटना चाहते हैं तो आइए जानते हैं आप इनको किस तरह स्टोर कर सकते हैं
महीनों तक ठेकुआ कैसे करे स्टोर | How to Store Thekua For Months
ठेकुआ को पूरी तरह ठंडा होने दें
ठेकुआ तलने के बाद उसे तुरंत बंद डिब्बे में न रखें. पहले उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. अगर आप गर्म ठेकुआ को डिब्बे में बंद करके रखते हैं तो उसमें नमी बन सकती है, जिससे ठेकुआ जल्दी खराब हो सकता है.
एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें
ठेकुआ को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उसे एयरटाइट स्टील (Store In Air Tight Container) या ग्लास कंटेनर में स्टोर करें. इससे हवा और नमी अंदर नहीं जाएगी, और प्रसाद हफ्तों तक कुरकुरा और स्वादिष्ट बना रहेगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कंटेनर पूरी तरह सूखा और साफ हो. थोड़ा सा भी पानी कंटेनर में होने से प्रसाद खराब हो सकता है.
ठेकुआ को ठंडी और सूखी जगह पर रखें
ठेकुआ को (Store It In Freeze) कभी भी फ्रिज में न रखें, क्योंकि ठंडा तापमान उसके स्वाद और टेक्सचर को बदल देता है. इसके बजाय, उन्हें किसी ठंडी, सूखी और नमी रहित जगह पर रखें.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: खरना पर बनाएं पारंपरिक खीर, स्टेप बाय स्टेप जानें बनाने की रेसिपी
चीनी की जगह गुड़ वाले ठेकुआ बनाएं
अगर आप चाहते हैं कि ठेकुआ लंबे समय तक खराब न हो, तो चीनी की जगह गुड़ (Jaggery Thekua) का इस्तेमाल करें. गुड़ न केवल स्वाद और रंग बढ़ाता है बल्कि उसमें प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो ठेकुआ को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं.
पैकिंग करते समय परत बनाकर रखें
अगर आप ठेकुआ को ऑफिस या हॉस्टल में बांटने के लिए पैक कर रहे हैं, तो हर परत के बीच बटर पेपर या टिशू पेपर रखें. इससे ठेकुआ एक-दूसरे से चिपके नहीं और टूटने का डर भी नहीं रहेगा. पैकिजिंग को अच्छे से सील कर दें ताकि उसमें जरा सी भी हवा न जा सके.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: छठ पर इस तरह करें मेकअप, पसीने से तर होने पर भी चूने जैसे नहीं दिखेगा आपका फाउंडेशन
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines