Chhath Puja Special Recipe: छठ माती की पूजा के दौरान खरना का दिन बेहद खास माना जाता है, और इस अवसर पर पारंपरिक गुड़ की खीर का भोग तैयार करना एक महत्वपूर्ण रिवाज है. यह स्वादिष्ट खीर न केवल त्योहार की धार्मिक महत्ता को दर्शाती है, बल्कि पूरे परिवार और भक्तों के लिए खुशियों और ऊर्जा का स्रोत भी बनती है. अगर आप भी माता को अर्पित करने के लिए भोग बनाने चाहती हैं तो आइए जानते हैं कि आप घर पर ही कैसे इसे स्टेप बाय स्टेप बना सकती हैं साथ ही पवित्र परंपरा का आनंद आसानी से ले सकती हैं.
गुण खीर रेस्पी | Jaggery Kheer Recipe
सामग्री
- चावल – ½ कप
- दूध – 1 लीटर
- गुड़ – ¾ कप (किसी भी प्रकार का, बारीक कटा हुआ)
- घी – 2 टेबल स्पून
- काजू – 10-12
- बादाम – 8-10
- पिस्ता – 6-8
- किशमिश – 10-12
- इलायची पाउडर – ½ टी स्पून
गुण की खीर बनाने की विधि
गुण की खीर का भोग बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. एक गहरे बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें. भिगोए हुए चावल को उबलते दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं. चावल नरम होने पर इसमें गुड़ डालकर अच्छे से घोलें ताकि गुड़ दूध में पूरी तरह मिल जाए अब घी डालें और काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश डालकर हल्का सा भूनें. आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. खीर तैयार है. इसे गरम या ठंडा दोनों तरह परोसा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: छठ पर इस तरह करें मेकअप, पसीने से तर होने पर भी चूने जैसे नहीं दिखेगा आपका फाउंडेशन
टिप्स
खीर को जले ना, इसलिए धीमी आंच पर ही पकाएं और बीच-बीच में चलाएं. गुड़ डालने के बाद ज्यादा उबालने से गुड़ कड़वा हो सकता है. खीर को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं. अगर हल्की खीर चाहिए तो दूध की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja: खरना पर चावल, दूध और गुड़ से बनाएं रसावल, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines