Chhath Puja 2024: छठ का महापर्व शुरू हो चुका है। नहाय खाय के बाद आज 6 नंबर से सभी महिलाएं व्रत शुरू करेंगी। इस त्योहार पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जो खाने में टेस्टी और हेल्दी होते हैं। इस त्योहार पर बनाए जाने वाले सभी पकवानों का अपना एक अलग महत्व होता है। बता दें कि छठ पूजा का प्रसाद विशेष कर पारंपरिक रूप से तैयार किया जाता है, जिसके साथ लोगों की अपनी-अपनी श्रद्धा जुड़ी होती है। जिसमें से एक है सिंघाड़े के आटे की बर्फी जो पोषण से भरपूर होती है। आइए यहां जानते हैं सिंघाड़े के आटे की बर्फी कैसे बनाएं?
सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
सिंघाड़े का आटा – 1 कप
देसी घी- 2 चम्मच
चीनी या गुड़ – 4 टेबलस्पून
छोटी इलायची – 3 से 4
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: घर पर ही बनाए जाते हैं ये 5 प्रसाद, जानें इसकी खासियत
सिंघाड़े की बर्फी बनाने की विधि
1.सबसे पहले मोटे तले की कढ़ाई लें, ताकि आप इसमें बिना चिपके आटे को भून सकें।
2. कढ़ाई को अच्छे से गर्म कर लें और एक चम्मच घी डालकर सिंघाड़े के आटे को मीडियम फ्लेम पर भून लें।
3.आटे में जब हल्का भूरा रंग आ जाए, तो गैस ऑफ करके आटे को एक कटोरी में निकाल लें।
4.आटा ठंडा हो जाए, तो इसमें आटे से तीन गुना पानी डाल दें।
5.अब इस घोल को वापस कढ़ाई में डालें और लगातार चलाते हुए अच्छे से पका लें।
6.साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें।
7. जब ये हल्का-सा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला दें और 4 से 5 मिनट और पका लें।
8.जब ये मिश्रण हलवे जैसा बन जाए., तो गैस ऑफ कर दें और एक चम्मच घी इसमें मिला दें।
9. इसके बाद एक समतल किनारे वाली थाली लें।
10.इस थाली में हलवा डाल देना है और इसे पूरी तरह ठंडा होने देना है।
11.ठंडा होकर जब ये जम जाएगा तो चाकू की मदद से इसे बर्फी के पीस की तरह काट लें।
12.इसके बाद सिंघाड़े के आटे की टेस्टी और हेल्दी बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: यमुना में डुबकी लगाना जानलेवा, हो सकती हैं 7 बीमारियां
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines