---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Chhath Puja 2024: यमुना में डुबकी लगाना जानलेवा, हो सकती हैं 7 बीमारियां

Chhath Puja 2024: छठ पर्व से पहले यमुना का बुरा हाल। जहरीले पानी में डुबकी लगाने से पहले जान लीजिए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में।

---विज्ञापन---

Chhath Puja 2024: हर साल दिवाली के बाद और छठ से पहले दिल्ली में प्रदूषण का कहर ऐसा होता है कि हवा के साथ-साथ यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो जाता है। यमुना नदी के कुछ हिस्सों, खास तौर पर कालिंदी कुंज में, यमुना नदी पर जहरीले झाग तैरते देखे गए हैं, जिससे त्योहार से पहले चिंताएं बढ़ गई हैं। छठ पूजा में सूर्य देव को समर्पित नदियों में स्नान करने का अनुष्ठान शामिल है। ऐसे में वर्त रखने वाले भक्त इन नदियों में डुबकी ले रहे हैं। एक तरफ जहां जहरीली हवा लोगों को सांस लेने नहीं दे रही है, वहीं प्रदूषित पानी संक्रमण को फैलाने में अपनी अलग भूमिका अदा कर रहा है। अगर आप भी छठ पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने जा रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें, नहीं तो गंभीर बीमारियों से घिर जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution में मॉर्निंग वॉक कितनी सेफ या कितनी खतरनाक! जानें सेफ्टी टिप्स

---विज्ञापन---

यमुना कैसे प्रदूषित होती है

बायो एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली की प्रदूषित यमुना में नहाने से ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी बीमार हो सकते हैं। इन एक्सपर्ट्स के अनुसार यमुना नदी दिल्ली से बाहर निकलते ही प्रदूषित होने लगती है क्योंकि बाहर नदी का ऑक्सीजन लेवल जीरो हो जाता है और फिकल इंडेक्स 9 लाख तक पहुंच जाता है। यमुना नदी के सफेद झाग में अमोनिया और फॉस्फेट जैसे हानिकारक पदार्थ होते हैं, जो सेहत को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।

 

---विज्ञापन---

प्रदूषित यमुना में नहाने के नुकसान

1. यमुना नदी में नहाने से सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषित पानी के संपर्क में आने से फेफड़े संक्रमित होते हैं, जिससे रेसपिरेटरी इंफेक्शन का रिस्क बढ़ता है।

---विज्ञापन---

2. यमुना के गंदे पानी से नहाने पर गले में दर्द, इंफेक्शन और सूजन हो सकती है।

3. इससे आंखों के इंफेक्शन के जोखिम की भी वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

4. यमुना नदी के पानी से नहाने पर लिवर और किडनी के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।

5. इसके अलावा, यमुना का पानी पुरानी बीमारियों को भी दोबारा एक्टिव कर सकता है।

---विज्ञापन---

6. अगर यह पानी पेट के अंदर चला जाए तो समस्याएं गंभीर हो सकती हैं।

7. प्रदूषित यमुना में डुबकी लगाने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

---विज्ञापन---

डुबकी लगाने के बाद क्या करें?

  • प्रदूषित यमुना में नहाने के बाद साफ पानी से जरूर नहाएं।
  • डुबकी लगाते वक्त सिर और मुंह को पानी में डालने से बचें।
  • स्नान के बाद तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

First published on: Nov 05, 2024 11:09 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola