Chhath Puja 2024: छठ पूजा की शुरूआत हो चुकी है, जो पूजा आज 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगी। इस महापर्व के अवसर पर खास करके बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते, जो खाने में टेस्टी तो होते ही है और साथ ही हेल्दी भी होते हैं। ये प्रसाद सभी को पसंद आते हैं भी आते हैं। बता दें की छठ पूजा का प्रसाद विशेष कर पारंपरिक रूप से तैयार किया जाता है, जिसके साथ लोगों की अपनी-अपनी श्रद्धा जुड़ी होती है। आइए जानते हैं इस मौके पर कौन-कौन से पकवान बनाए जाते हैं।
ठेकुआ
ठेकुआ के बिना छठ का त्योहार अधूरा होता है। ये गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनाए जाते हैं और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तले जाते हैं। छठ पर ठेकुआ का अपना एक अलग महत्व होता है जिसे सूर्य देव को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। ठेकुआ बनाने में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है और साथ ही ये खाने में भी टेस्टी होता है।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: यमुना में डुबकी लगाना जानलेवा, हो सकती हैं 7 बीमारियां
कसार के लड्डू
खजूर के लड्डू जिसे कसार का लड्डू भी कहा जाता है। इस लड्डू को खासकर के छठ पूजा के दौरान ही बनाया जाता है। जिसे भुने हुए चावल के आटे, घी और गुड़ से तैयार करते हैं। ये खाने में हल्के मीठे और टेस्टी होते हैं। इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। कसार के लड्डू छठी मैया को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद है, जिसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
गुड़ की खीर
छठ पूजा पर खीर का अपना एक खास महत्व है, जो एक मलाईदार और हेल्दी चावल और गुड़ की खीर होती है। इस खीर को चावल, दूध और गुड़ से बनाया जाता है। इसमे आप चाहें तो इलायची का टेस्ट डाल सकते हैं और मेवे से गार्निश भी कर सकते हैं। ये खीर कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है और देवताओं के आशीर्वाद के रूप में परोसा जाता है।
कद्दू की सब्जी
कद्दू की सब्जी हल्के मसालों के साथ तैयार की गई एक सिंपल सब्जी होती है, जिसे छठ पूजा के दौरान पूरी के साथ खाया जाता है। माना जाता है कि कद्दू शरीर के पोषण देता है, और यह सब्जी आमतौर पर शुद्धता बनाए रखने के लिए प्याज या लहसुन के बिना तैयार किया जाता है। छठ पूजा पर कद्दू की सब्जी विनम्रता को दर्शती है।
नारियल और चावल के लड्डू
नारियल चावल के लड्डू को कद्दूकस किए हुए नारियल, चावल के आटे, गुड़ और इलायची मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाना काफी आसान होता है और साथ ही ये हेल्दी और टेस्टी भी होता है। नारियल चावल के लड्डू मूल रूप से छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाला प्रसाद है, जिसे शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines