Mango Chemical Check Trick: गर्मी आते ही मार्केट में हर तरफ तरह-तरह के रसीले आम दिखने लगते हैं. उनकी मीठी खुशबू और गर्मी में उनका नियमित सेवन करने में अलग ही मजा आता है. लेकिन लोगों के इस मजे को खराब करने और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में कई लोग मार्केट में केमिकल से पके हुए आम उतार देते हैं. ऐसे में कौन सा आम प्राकृतिक पका हुआ और कौन सा आम केमिकल से पका हुआ, यह पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर कोई केमिकल से पका हुआ आम खा लें, तो इससे शरीर पर कई नुकसानदायक असर पड़ता है और कई तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि हम थोड़ी समझदारी दिखाएं और खरीदते समय सही पहचान करना सीखें, ताकि परिवार की सेहत सुरक्षित रहे और असली स्वाद का आनंद भी मिल सके.
यह भी पढ़ें: केला या सेब, कौन है सेहत और फिटनेस का असली विनर? जानिए रोज सुबह क्या खाना है
केमिकल से पके आम क्यों हैं खतरनाक
आजकल कुछ व्यापारी जल्दी मुनाफा कमाने के लिए आमों को प्राकृतिक तरीके से पकने का समय नहीं देते और कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. यह केमिकल आम को बाहर से जल्दी पीला कर देता है, लेकिन अंदर से वह पूरी तरह पका नहीं होता. ऐसे आम खाने से पेट की समस्या, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं. यही कारण है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियां इस तरह के केमिकल पर रोक लगा चुकी हैं. फिर भी बाजार में इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. इसलिए आम खरीदते समय सिर्फ रंग और आकार देखकर फैसला करना सही नहीं है, बल्कि कुछ आसान संकेतों को समझना जरूरी है.
इन आसान तरीकों से करें असली और नकली आम की पहचान
सबसे पहले आम के रंग और बाहरी बनावट पर ध्यान दें, क्योंकि केमिकल से पके आम अक्सर एक जैसे चमकदार पीले दिखते हैं, जबकि प्राकृतिक रूप से पके आमों में हल्का हरा, पीला और कभी-कभी लाल रंग का मिश्रण होता है और उन पर असमानता साफ दिखाई देती है.
आम को सूंघकर देखें, क्योंकि असली पका आम मीठी और हल्की खुशबू देता है, जबकि केमिकल वाले आम में तेज या अजीब सी गंध आ सकती है या कभी-कभी बिल्कुल खुशबू नहीं होती.
घर आकर पानी में डालकर जांच करें, क्योंकि जो आम पानी में डूब जाए वह आमतौर पर प्राकृतिक रूप से पका होता है, जबकि जो आम तैरता है वह से केमिकल से तैयार हो सकता है.
आम को काटकर भी पहचान की जा सकती है, क्योंकि असली आम अंदर से पूरी तरह नरम, रसदार और समान रूप से पका होता है, जबकि केमिकल से पका आम बाहर से नरम लेकिन अंदर से सख्त, हल्का पीला या सफेद और कम रस वाला हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रोजाना स्क्वाट्स (Squats) करने से शरीर में क्या बदलाव होंगे? जानिए सेहत के लिए कितनी
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
11 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
14 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
22 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines