Best Face Oil: आयुर्वेद में चेहरे पर तेल लगाना बेहद अच्छा माना जाता है. कहते हैं स्किन पर ऑयल लगाया जाए तो इससे स्किन निखरती है और अंदरूनी रूप से स्वस्थ बनती है. वहीं, कई तेल (Oil) ऐसे हैं जो स्किन की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों जैसे झाइयां, फुंसी और टैनिंग से छुटकारा दिलाते हैं. ऐसे ही 3 तेलों के बारे में बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा मिश्रा. एक्सपर्ट ने बताया कि ये आयुर्वेदिक तेल स्किन को कौन-कौन से फायदे देते हैं और स्किन की कौन सी दिक्कतें दूर हो जाती हैं.
चेहरे पर लगाने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक तेल
नलपामारादि तेल
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि नलपामारादि तेल को लगाने पर चेहरे ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को फायदे मिलते हैं. इसे लगाने पर घमौरियां, धूप से काली पड़ी त्वचा, फुंसियां, डार्क सर्कल्स, डार्क अंडरआर्म्स और किसी भी तरह की स्किन इंफ्लेमेटरी कंडीशंस दूर होती हैं. इसमें हीरो इंग्रीडिएंट हल्दी और मंजिष्ठा है.
यह भी पढ़ें – 40 के बाद स्किन को टाइट कैसे करें? जानिए क्या खाने और चेहरे पर लगाने से त्वचा दिखेगी जवां
कनक तेल
इस तेल का हीरो इंग्रीडिएंट लिकरस और मुलेठी है. यह झाइयों, इंफ्लेमेटरी स्किन कंडीशंस दूर करने, स्किन को रिपेयर करने, काली कोहनी और घुटने के कालेपन को साफ करने में असरदार है. ऐसे में चेहरे पर या कोहनी और घुटनों पर लगाने के लिए कनक तेल (Kanak Oil) का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कुमकुमादि तेल
यह तेल ड्राई और मैच्योर स्किन के लिए अच्छा होता है. यह मेलाज्मा और पिग्मेंटेड स्किन को फायदे देता है. इस तेल से चेहरे पर चमक आती है और चेहरे पर निखार नजर आता है. इसका हीरो इंग्रीडिएंट कुमकुम और केसर है.
चेहरे पर तेल लगाने के क्या फायदे हैं
- चेहरे पर तेल लगाने से मॉइस्चर लॉक हो जाता है. ड्राई स्किन को खासतौर से इनका फायदा मिलता है.
- तेल के फैटी एसिड्स स्किन को डीप हाइड्रेशन देते हैं जिससे स्किन पर अंदरूनी रूप से चमक आती है.
- तेल स्किन के बेरियर को रिपेयर करते हैं और धूल, मिट्टी, प्रदूषण से बचाते हैं.
- तेलों से स्किन को काल्मिंग इफेक्ट्स मिलते हैं जिससे स्किन की इरिटेशन कम होती है.
- त्वचा पर जमी गंदगी को हटाने में तेल फायदेमंद होते हैं. ये मेकअप के लिए अच्छा बेस भी तैयार करते हैं.
यह भी पढ़ें – कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
50 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines