Aloe Vera Gel For Face: स्किन केयर की दुनिया में एलोवेरा कोई नया खिलाड़ी नहीं है बल्कि यह सालों से इस्तेमाल किया जाने वाला नुस्खा है. लेकिन, आजकल बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बाढ़ आ गई है जिससे लोगों के पास ऑप्शंस बढ़ गए हैं और एलोवेरा का इस्तेमाल लगातार कम होता जा रहा है. लेकिन, आपको बता दें कि एलेवोरा एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है और त्वचा निखारने का प्राकृतिक तरीका है. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फुंसियों और एक्ने से राहत दिलाते हैं, इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, विटामिन ए और सी होता है और यह स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह चेहरे पर एलोवेरा लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बाल सबसे ज्यादा किसकी कमी से झड़ते हैं? महिलाओं में इन 7 तत्वों की कमी से होता है हेयर फॉल
चेहरे पर कैसे लगाएं एलोवेरा
चेहरे पर एलोवेरा को यूं तो सादा भी लगाया जा सकता है लेकिन गर्मियों में एलोवेरा के आइस क्यूब्स (Aloe Vera Ice Cubes) बनाकर लगाना एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है. आइस क्यूब बनाने के लिए आधा कप एलोवेरा जैल या ताजा एलोवेरा का गूदा ले लें. अब इसे अच्छे से मिलाएं या पीसें जिससे कि यह पानी जैसा बन जाए. आप चाहे तो इसका असर बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन ई, गुलाबजल या खीरे का रस भी मिला सकते हैं.
अब एलोवेरा के इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और रातभर जमाने के बाद सुबह आइस क्यूब को चेहरे पर लगाने के लिए निकालें. इस ठंडे-ठंडे आइस क्यूब को पूरे चेहरे पर मलें.
एलोवेरा आइस क्यूब्स के क्या फायदे हैं
- एलोवेरा आइस क्यूब्स लगाने पर चेहरे को टाइटनिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. आइस क्यूब्स ब्लड वेसल्स को सिंकुड़ने में मदद करती है जिससे स्किन को टाइटनिंग इफेक्ट्स मिलते हैं और सुबह की पफीनेस दूर हो जाती है.
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते एलोवेरा आइस क्यूब्स से स्किन को सूदिंग इफेक्टस मिलते हैं. इससे सनबर्न, एक्ने और एलर्जिक रिएक्शन कम होते हैं.
- स्किन के ओपन पोर्स को छोटा करने में एलोवेरा आइस क्यूब्स के इफेक्ट्स नजर आते हैं. इससे स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है.
- एलोवेरा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आता है.
- बिना किसी मेकअप के एलोवेरा से चेहरे पर निखार दिखता है. आप बिना किसी हैवीनेस के हाइड्रेशन महसूस कर सकते हैं.
इस बात का रखें ध्यान
सबसे पहले पैच टेस्ट करें, इसके लिए एलोवेरा को स्किन पर लगाकर चेक करें कि किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन तो नहीं हो रहा है. रोजाना एक बार आप एलोवेरा आइस क्यूब को चेहरे पर मल सकती हैं लेकिन इसे जररूत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें, स्किन इरिटेट हो जाती है. आंखों के आस-पास इस आइसक्यूब को ज्यादा रगड़ने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें – बालों का झड़ना रोकना है तो शैंपू से पहले सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज, लंबे और घने होने लगेंगे बाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines