बाल सबसे ज्यादा किसकी कमी से झड़ते हैं? महिलाओं में इन 7 तत्वों की कमी से होता है हेयर फॉल
Hair Fall In Female: बालों का झड़ना एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों की कमी से ट्रिगर हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं ये पोषक तत्व और किस तरह पूरी की जा सकती है इनकी कमी.

Hair Fall Causes: बाल झड़ना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अक्सर ही महिलाएं परेशान रहती हैं. बाल एक बार झड़ना शुरू होते हैं तो फिर रुकते ही नहीं हैं. वहीं, महिलाएं अक्सर ही केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और हीटिंग टूल्स से आयदिन बालों को स्टाइल करती हैं जिससे हेयर फॉल हो सकता है. लेकिन, ऐसे कुछ पोषक तत्व भी हैं जिनकी कमी से हेयर फॉल हो सकता है. यहां ऐसे ही 7 पोषक तत्वों का जिक्र किया जा रहा है जिनकी कमी से महिलाओं को बाल झड़ने की दिक्कत हो सकती है.
आयरन की कमी
2 / 8आयरन की कमी से शरीर की ऑक्सीजन सप्लाई पर असर पड़ता है. हेयर फॉलिकल्स को ऑक्सीजन नहीं मिलता तो हेयर फॉल हो सकता है. ऐसे में आयरन से भरपूर पालक खाया जा सकता है.
जिंक की कमी
3 / 8जिंक की कमी से बालों का झड़ना बढ़ जाता है. इस कमी को पूरा करने के लिए कद्दू के बीज, सूखे मेवे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जा सकता है.
प्रोटीन की कमी
4 / 8शरीर को दुरुस्त रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है, प्रोटीन की कमी से हेयर फॉल होने लगता है. इस कमी को पूरा करने के लिए अंडे, दालों और पनीर को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.
विटामिन डी की कमी
5 / 8शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बालों के झड़ने की दिक्कत हो सकती है. विटामिन डी की कमी से बालों के पतले होने की समस्या भी हो जाती है.
विटामिन बी12 की कमी
6 / 8विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जो रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन के लिए जरूरी है. विटामिन बी12 हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. इस कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स और विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करें.
बायोटीन की कमी
7 / 8बायोटीन की कमी होने पर बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं. ऐसे में बायोटीन की कमी पूरी करने के लिए बायोटीन सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.
ओमेगा 3 की कमी
8 / 8ओमेगा 3 की कमी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा देती है. ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए हेल्दी फैट्स लें. बादाम, एवोकाडो और अखरोट को डाइट में शामिल करें. यह भी पढ़ें - बालों का झड़ना रोकना है तो शैंपू से पहले सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज, लंबे और घने होने लगेंगे बाल