Home Remedies For Face: हमारी लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है. गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और प्रदूषण की वजह से बहुत कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां, काले धब्बे और ढीलापन नजर आने लगता है. इससे बचने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन खास फर्क नहीं पड़ता. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट और सर्जरी का भी सहारा लेते हैं. हालांकि, अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके साथ बाबा रामदेव के बताए आयुर्वेदिक टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि इन टिप्स से अपनी स्किन को 100 साल तक चमकदार बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कूल्हे की हड्डी में कैंसर के क्या लक्षण हैं? एक्सपर्ट ने बताया गंभीर रूप लेने से पहले इन 5 संकेत से करें पहचान
बाबा रामदेव के अनुसार झुर्रियां और काले धब्बों के कारण
- खराब पाचन तंत्र
- शरीर में टॉक्सिन्स का जमा होना
- खून की गंदगी
- हार्मोनल असंतुलन
- तनाव और नींद की कमी
- गलत खानपान
- प्रदूषण होने की वजह
झुर्रियों और काले धब्बों के लिए बाबा रामदेव ने बताए ये आयुर्वेदिक उपाय
- बाबा रामदेव का कहना है कि चेहरा मार्केट से खरीदी केमिकल युक्त चीजों को इस्तेमाल करने से होता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें या हमारे शुद्ध प्रोडक्ट्स को खरीदें.
- आंवला स्किन के लिए वरदान है, क्योंकि इसमें विटामिन C होता है जिससे कोलेजन बढ़ता है. इसलिए बाबा रामदेव ने रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच आंवला जूस पीने की सलाह दी है.
- चेहरे का कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसकी क्रीम या जूस को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. बाबा ने एलोवेरा की क्रीम इस्तेमाल करने के लिए कहा है.
- आयुर्वेदिक चूरमा भी हेल्थ के लिए फायदेमंद है. रोज सुबह इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. चेहरे को अंदर से निखारने के लिए 1 चम्मच काफी रहेगा.
- बाबा रामदेव ने कुछ योगासन भी बताए हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. आप कपालभाति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम या योग को 10 से 15 मिनट कर सकते हैं. ये तमाम योग चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करते हैं.
100 साल तक जवान रखने के लिए क्या करें?
बाबा रामदेव का कहना है कि आपको अपने आहार और पोषण पर भी खास ध्यान देना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो आपको रिजल्ट देखने को नहीं मिलेगा.
- हरी सब्जियां शामिल करना
- मौसमी फलों का सेवन करना
- पर्याप्त पानी पीना
- तला-भुना और जंक फूड से दूरी बनाना
- ज्यादा चीनी और नमक से बचना
इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
9 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
19 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines