Cheela Recipe: हाई प्रोटीन के लिए घर पर बनाएं इस दाल का चीला, जानें रेसिपी

Cheela Recipe: अगर आप प्रोटीन से भरपूर डाइट ले रहे हैं तो इसमें हेल्दी और टेस्टी घर पर बने चीले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि…

Cheela Recipe

Cheela Recipe

Cheela Recipe: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए इतना ही जरूरी होता है जितना की अन्य पोषक तत्व। शरीर को एक्टिव रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। यह आपके शरीर में मांसपेशियों को एक्टिव करता है, भूख को कंट्रोल करता है, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, हार्ट को हेल्दी रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके अलावा यह आपके डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप प्रोटीन से भरपूर डाइट लेते हैं, तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो दालों से प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए घर पर टेस्टी और हेल्दी चीला बना सकते हैं और उसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होता है और आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं इस हेल्दी और टेस्टी चीले को बनाने की आसान विधि…

सामग्री

काला चना- 200  ग्राम

विज्ञापन

छिलके वाली मूंग दाल- 200 ग्राम

विज्ञापन

घी- जरूरत के अनुसार

नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

अदरक- एक टुकड़ा

लहसुन-  5 से 6 कलियां

विज्ञापन

हरी- मिर्च 3 से 4

कटी हुई प्याज- 1

विज्ञापन

कटी हुई शिमला मिर्च- 1

कटा हुआ गाजर- 1

विज्ञापन

कटा हुआ टमाटर- 1

काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच

विज्ञापन

बेसन- 2 बड़ा चम्मच

विज्ञापन

बनाने की विधि

1. सबसे पहले काला चना और मूंग दाल को मिलाकर रात भर के लिए भिगो दें।

2. इसके बाद सुबह इसे निकालने के बाद एक मलमल के कपड़े से इसके पानी को छान लें।

विज्ञापन

3. अब इस कपड़े में दलों को लपेटकर 12 घंटे अंकुरित होने के लिए छोड़ दें।

4. अंकुरित होने के बाद इसे निकालने लें और मिक्सर में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर पीस लें।

विज्ञापन

5. अब इसके पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें।

6. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, टमाटर, बेसन, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन

7. तवे को गैस पर काम गर्म करें और उसे पर घी लगाएं।

8. अब इस पर तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे चीले के रूप में हल्का भूरा होने तक सेक लें।

विज्ञापन

9. अब आपका चीला तैयार है, इसे आप लाल या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ