Delhi Cheapest Market for Clothes: दिल्ली बहुत बड़ा शहर है जिसे पूरी तरह खंगाल पाना लगभग नामुमकिन है. यहां पर मौजूद हर जगह की अपनी अलग खूबसूरती है. मार्केट्स की तो बात ही अलग है, जहां पर आप हर तरह का सामान खरीद सकते हैं. खासकर कपड़ों की खरीदारी के लिए यहां के मार्केट्स को बेस्ट माना जाता है. इन मार्केट्स में आपको ट्रेंडी, स्टाइलिश और अच्छी क्वालिटी के कपड़े बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे. अगर आप बजट-फ्रेंडली शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली के ये मार्केट आपके लिए जन्नत साबित हो सकते हैं.
विंटर के लिए दिल्ली के बेस्ट मार्केट्स | Best Delhi’s Markets For Winter
सरोजनी मार्केट
अगर आपका बजट 500 रुपये तक का है तो आपके लिए सरोजनी मार्केट बेस्ट है. यहां पर बहुत ही अच्छा विंटर का कलेक्शन आता है, जैसे जैकेट, स्वेटर या रजाई आदि. खास बात यह है कि आपको ये तमाम चीजें, जैसे गर्म टॉप या स्वेटर आदि, 200 रुपये में भी मिल जाएंगी. बस आपको ठीक तरह से पैसे लगाना आता हो, क्योंकि यहां के दुकानदार पहले पैसे ज्यादा बताते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर पर ही काले हो जाएंगे बाल, लोहे के तवे का यह नुस्खा करेगा सफेद बालों को गहरा काला
जनपथ मार्केट
आप जनपथ मार्केट से भी शॉपिंग कर सकते हैं. हालांकि, यहां पर तिब्बती या होम डेकोर का सामान ज्यादा मिलेगा. लेकिन सर्दियों में यहां पर गर्म कपड़े का बहुत ही अच्छा और नया कलेक्शन आता है. हुडी 300 और स्वेटर 200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे. बाकी स्कार्फ दो से तीन 500 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे. इस मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए आपको कनॉट प्लेस जाना होगा. फिर वहां से आप जनपथ के लिए रिक्शा आराम से ले सकते हैं.
सीलमपुर मार्केट
यह मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो नॉर्थ दिल्ली के पास रहते हैं. यहां पर सर्दी का बहुत ही अच्छा कलेक्शन आता है. महिलाओं के लिए यह मार्केट बहुत ही अच्छी है, जहां पर कपड़ों जैसे गर्म टॉप, गर्म शर्ट, गर्म स्कार्फ या पैंट के साथ-साथ जरूरत का हर सामान 500 रुपये में आराम से मिल जाएगा. बस आपको खरीदारी करनी आती हो और चीजों की सही पहचान हो. यहां पर जाने के लिए मेट्रो ली जा सकती है.
शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- मार्केट में अपने सामान का ध्यान रखें, क्योंकि इन मार्केट्स में बहुत ही भीड़ होती है और सामान चोरी होने का डर भी रहता है.
- अपना बहुत ही महंगा सामान लेकर जाने से बचें, क्योंकि यहां पर सोने की चैन वगैराह गले से आसानी से गायब कर ली जाती है.
- पानी साथ लेकर जाना बिल्कुल भी ना भूलें, क्योंकि भीड़ या चलने की वजह से प्यास ज्यादा लग सकती है.
इसे भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
6 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines