How To Make Rice Kheer At Home: अक्सर आपने सुना होगा कि सुबह की शुरुआत अगर मीठे से की जाए, तो दिन अच्छा गुजरता है. कई लोगों की ख्वाहिश रहती है कि सुबह के नाश्ते के बाद कुछ मीठा से मिल जाए, जिसे खाकर वह अपने काम के लिए आराम से निकल जाए, ताकि मुंह का स्वाद भी बदले और क्रेविंग भी कम हो. इस तरह की क्रेविंग को पूरा करने के लिए स्वादिष्ट मीठी खीर अच्छा विकल्प हो सकता है. खीर की जितनी तारीफ करें उतनी कम है, अपने शानदार स्वाद और उसमें पड़ने वाली सामग्री इसे सभी मीठे पकवानों से सबसे अलग और सबसे खास पहचान दिलाती है. ऐसे में अगर आपको चावल की मीठी खीर बनाना नहीं आता, लेकिन आप स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको खीर बनाने की आसान तरीका बताएंगे.
यह भी पढ़ें: पेशाब से तेज बदबू आना किन बीमारियों का है संकेत? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- स्वादिष्ट और खुशबूदार चावल की खीर बनाने के लिए कुछ आसान और सामान्य सामग्री की जरूरत होती है, इसमें;
- लगभग 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें.
- 1 बड़ा चम्मच चावल लें.
- मिठास के लिए करीब 100 ग्राम चीनी रखें, आप स्वाद के अनुसार मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- स्वाद बढ़ाने के लिए 1 बड़ा चम्मच किशमिश डालें.
- बादाम, काजू और पिस्ता लगभग अपनी जरूरत के हिसाब से डालें, न कम डालें न बहुत ज्यादा डालें.
- अच्छी खुशबू और रंग के लिए 12-15 केसर के धागे इस्तेमाल करें.
- आखिर में हल्की खुशबू के लिए 1 चम्मच इलायची पाउडर भी रखें.
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट खीर
- सबसे पहले चावल को धोकर लगभग 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें, इससे चावल जल्दी और अच्छे से पकते हैं.
- इसके बाद थोड़े से गुनगुने दूध में केसर डालकर अलग रख दें, ताकि केसर का रंग और खुशबू अच्छी तरह निकल सके.
- अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें और इसे धीरे-धीरे गाढ़ा होने दें.
- जब दूध थोड़ा कम हो जाए तो उसमें भीगे हुए चावल और चीनी डालकर करीब 15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
- फिर इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं और कुछ मिनट तक और पकने दें.
- एक छोटे पैन में थोड़ा घी गर्म करके किशमिश और कटे हुए मेवे हल्के फ्राई करें और इन्हें तैयार खीर में मिला दें.
- अब आपकी शाही और खुशबूदार चावल की खीर तैयार है, जिसे आप चाहें तो गर्मागर्म या ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत क यह 5 जगहें, हर कदम दिखेगी अलग खूबसूरती
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines