Chaulai Saag Benefit: सर्दियां आते ही कई तरह की सब्जियों के साथ-साथ साग भी बाजारों में अलग-अलग तरह के साग भी मिलने लगते हैं। जिसमें से एक चौलाई का साग भी है। कई लोग इस साग को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद नहीं करते और इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए कितना फायदेमंद होता है? इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस साग को अमरनाथ साग भी कहा जाता है, जो आपके हड्डियों से लेकर दिल तक का ध्यान रखता है। आइए जानते हैं कि इस साग को खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
हार्ट के लिए फायदेमंद
चौलाई साग विटामिन सी, पोटेशियम और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। ये आपके हार्ट हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में भी कारगर साबित हो सकते हैं। जब आपका हार्ट हेल्दी रहता है, तो आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन-ई से भरपूर होते हैं ये 5 फल और सब्जियां, दिमाग से लेकर स्किन तक रहती है हेल्दी
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
चौलाई का साग फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप इस साग को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी कब्ज और गैस की समस्या दूर रहती है
हड्डियों को बनाता है मजबूत
चौलाई साग कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप अपनी डाइट में इस साग को शामिल करते हैं, तो ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही हड्डियों जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
नहीं होती है खून की कमी
पालक के साग के तरह ये साग में भी आयरन से भरपूर होता है, जो आपके खून की कमी को दूर करता है। इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से हम पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में शकरकंदी खाने के बंपर फायदे? जानें क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines