Char Dham Yatra Kai Liye Kaise Registration: हिंदू धर्म में चारधाम की यात्रा पर जाना बहुत पुण्य का काम है. यहां जाने में चारों ओर भक्ति में मगन लोग, प्रेम और आस्था से भरी खूबसूरती लोगों को दिल ऐसे वहां समेट लेती है कि श्रद्धालुओं का वापस आने का मन ही नहीं करता. अगर इस साल आप भी चारधाम की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि चारधाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मार्च की सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है. अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस पवित्र यात्रा के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, तो आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको रजिस्ट्रेशन कैसे करें, कहां करें, ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और खर्च से जुड़ी सभी जानकारी देंगे.
यह भी पढ़ें: 40 से कम उम्र में इन 5 कारणों से आता है हार्ट अटैक, डॉक्टर ने कहा ये गलतियां दिल को बना देती हैं बूढ़ा
आप कैसे कर सकते हैं घर बैठे चारधाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन? Char Dham Yatra Registration 2026
- अगर आप या आपके परिवार से किसी को चारधाम यात्रा पर जाना है, तो आप घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आपको;
- उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक पर्यटन पोर्ट्ल या मोबाइल एप का इस्तेमाल करना होगा. वहां आपको चारधाम 2026 से जुड़ा एक नोटिफिकेशन दिख जाएगा
- वेबसाइट या एप खोलने के बाद अपने मोबाइल नंबर की मदद से एक अकाउंट बनाना होगा.
- अकाउंट बनाने के बाद अब आपको वहां अपनी पूरी डिटेल्स फिल करनी होगी.
- सभी मांगी गई जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और रजिस्ट्रेशन की पुष्टि को याद से डाउनलोड कर लें और जब यात्रा के लिए निकलें तो इस रजिस्ट्रेशन पर्ची को जरूर अपने साथ रखें.
ऑफलाइन कैसे करें चारधाम 2026 का रजिस्ट्रेशन? Char Dham Yatra Offline Booking Process
- अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि ऑफलाइन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होगा, यानी यात्रा आरंभ होने से दो दिन पहले से.
- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जाना होगा, वहां आपको रजिस्ट्रेशन काउंटर मिल जाएगा.
कब से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा 2026?
- गंगोत्री मंदिर -19 अप्रैल
- यमुनोत्री मंदिर -19 अप्रैल
- केदारनाथ मंदिर- 22 अप्रैल
- बद्रीनाथ मंदिर -23 अप्रैल
चारधाम रजिस्ट्रेशन के लिए कितना देना होगा पैसा?
उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह फ्री रखती है, यानी आपको रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी, अगर कोई आपसे पैसों की मांग करता है, तो आप उसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बाइक चलाते समय रूखे हो जाते हैं बाल? घर से निकलने से पहले अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines