Char Dham Yatra Travel Tips: चारधाम की यात्रा चल रही है और लाखों लोग तीर्थयात्रा पर निकले हुए हैं। इन चार धामों में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल हैं। हर साल इस यात्रा के लिए भारत के कोने-कोने से लोग आते हैं। अगर आप भी चार धाम की यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें।
अगर आप अकेले ट्रेवल कर रहे हैं या मां-बाप साथ में हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यात्रा कर रहे हैं तो इस दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, ताकि आपकी यात्रा सुखद रहे और आप बिना किसी समस्या के यात्रा कर पाएं। चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने भी अलर्ट किया हुआ है।
चार धाम की यात्रा पर रखें ये 7 बातें ध्यान
मौसम के हिसाब से कपड़े
चार धाम की यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखें, क्योंकि यात्रा के दौरान कब मौसम चेंज हो जाए, इसका पता नहीं चल पाता है। इसलिए मौसम के हिसाब से पैकिंग करें। स्वेटर, जैकेट्स और शॉल आदि लेकर जाएं। बारिश का मौसम है तो वॉटरप्रूफ बैग और जैकेट्स वगैरह साथ में रखें।
फर्स्ट एड किट
ट्रेवल के दौरान छोटी-मोटी चोट लग सकती है या किसी तरह का घाव हो सकता है। इसलिए साथ में दवाइयां जरूर रखें, जैसे- बुखार, खांसी, जुकाम, गला दर्द, सिर दर्द और जख्म पर लगाने की दवाई आदि मेडिसिन साथ में रखें।
पर्सनल हाइजीन का रखें ध्यान
यात्रा के दौरान आपको हर जगह शॉप मिल सकती हैं और नहीं भी मिल सकती हैं। इसलिए अपना जरूरत का सामान पहले ही रख लें। पर्सनल हाइजीन, जैसे- टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन और सैनिटाइजर आदि रखें और एक्सट्रा रखनी चाहिए।
जरूरी इलेक्ट्रॉनिक्स और पैसे साथ में रखें
हर जगह आपको फोन के अच्छे नेटवर्क नहीं मिल पाते हैं। इस कारण पैसे का लेने-देने करने में प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए साथ एक्स्ट्रा कैश लेकर जाएं। सबसे जरूरी बात कुछ खुले रुपये भी साथ में रखना चाहिए। चार्जर और पावर बैंक साथ में रखना न भूलें।
डॉक्यूमेंट्स और आईडी
चार धाम की यात्रा पर आपका रजिस्ट्रेशन हर जगह देखा जा सकता है। इसलिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं। वेरिफिकेशन वाले डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी जरूर साथ में रखें।
खाने-पीने का सामान
यात्रा के दौरान आपको एनर्जी और पानी की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए अपने साथ खान-पान की जरूरी चीजें लेकर जाएं। इसके अलावा खाने की ऐसी चीजें रखें, जो जल्दी खराब न हों। सूखे मेवे, अंजीर, पानी और फल आदि अपने साथ रख सकते हैं।
साथ में रखें टॉर्च
लंबी यात्रा के दौरान सिर्फ फोन की टॉर्च पर डिपेंड नहीं रहना चाहिए। इसलिए टॉर्च के साथ-साथ अपने साथ मोमबत्ती भी जरूर रखें।
ये भी पढ़ें- मानसून में घूमने का कर रहें हैं प्लान, तो ये है भारत के टॉप-5 डेस्टिनेशन
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
44 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
14 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
19 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
23 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines