Can Flat Shoes Cause Back Pain: बाहर जाने वाले रोजाना जूते (Shoe Wearing) पहनते हैं, ताकि आराम से चला जा सके. लेकिन, कई बार इसका उल्टा हो जाता है और जूते पहनने से पैरों के साथ-साथ कमर भी दुखने लगती है. कई बार सूजन और चलने में भी दिक्कत होने लगती है. ऐसा नए जूते या पुराने जूते पहनते वक्त भी हो सकता है. इसलिए जूते की क्वालिटी पर ध्यान देने या पुराने जूते की एक्सपायरी डेट की पहचान (Shoe Expiry Date) करना जरूरी है. अगर आप कई साल से एक ही जूते पहन रहे हैं या नए खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं. इन टिप्स से आप सही जूते की पहचान कर सकते हैं या पुराने जूते रिप्लेस कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिंगल नहीं बल्कि डबल डेट को पसंद कर रही हैं लड़कियां, क्या आप जानते हैं Double Date के बारे में
क्या जूते कमर दर्द कर सकते हैं?
यह आपके कंफर्ट पर निर्भर करता है, क्योंकि जूते हमारी बॉडी को एक सपोर्ट सिस्टम देने का काम करते हैं. अगर जूते पहनने की वजह से पैरों को सही पोजीशन या पॉश्चर नहीं मिलता है तो जूते कमर दर्द कर सकते हैं. ध्यान ना देने पर कमर में दर्द (Back Pain) घुटनों या कूल्हों तक पहुंच जाता है.
जूते खराब होने के 4 संकेत | Shoe Replacement Signs
सोल का नीचे से घीस जाना- अगर आपके जूते का सोल घीस गया है या चिकना हो गया है तो इसका मतलब है कि आपके जूते खराब हो गए हैं. ये पैरों के लिए कंफर्टेबल नहीं हैं और पैरों को सही पकड़ और सपोर्ट नहीं दे पा रहे हैं.
सोल का सख्त होना- कई बार अच्छे जूते खरीदने के बाद भी पैरों में दर्द होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोल अच्छी क्वालिटी का नहीं होता और सख्त होने की वजह से पैरों को आराम नहीं दे पाता. ऐसे में मुलायम सोल का जूता खरीदें.
कुशनिंग घिस जाना- नए जूते वक्त के साथ-साथ पुराने हो जाते हैं और एक वक्त के बाद दबाव डालने लगते हैं. नीचे का सोल अंदर जाने लगता है और दर्द महसूस होने लगता है.
शेप फिट ना होना- कई बार जूते और इसका सोल अच्छा होता है, लेकिन इसके बाद भी कमर में दर्द हो रहा है तो इसका मतलब है कि जूता पैरों के मुताबिक नहीं है. इसके लिए आपको सही साइज का चुनाव करना जरूरी है.
कब बदलें जूते?
अगर आपके जूते सही हैं, लेकिन इसमें से बदबू आ रही है तो इसका मतलब है कि यह खराब हो गए हैं. आपको इसे बदलने की जरूरत है. कई बार जूते का सोल टुकड़े में बंटकर अंदर जाने लगता है और चुंबन करने लगता है. इसलिए बदबू आने पर जूतों को जल्द बदल लेना बेहतर है.
इसे भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं चेहरे पर नेचुरल ग्लो? इस तरह अपनाएं कॉफी फेशियल का ये उपाय मिलेंगे कई फायदे
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
12 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
15 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
15 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
16 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
17 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
20 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
21 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
21 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
23 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines