Chandra Grahan 2024: आज यानी 18 सितंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 6:12 से शुरू होकर 10:17 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को एहतियात बरतने के लिए कहा जाता है। हालांकि, भारत में यह ग्रहण नहीं दिखने वाला है, मगर ग्रहण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं और उनके शिशु की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसका सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण नहीं है, सेहत के मायने से भी यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
प्रेग्नेंट महिलाएं इन 5 कामों को करने से परहेज करें:
- प्रेग्नेंट महिलाएं इस समय घर से बाहर ना निकलें।
- प्रेग्नेंट महिलाएं किसी भी तरह से ग्रहण की किरणों में आने से बचें, ये किरणें उनके और उनके शिशु के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं कुछ भी खाना खाने से बचें।
- ग्रहण काल के समय कोई भी ज्वेलरी ना पहनें।
- इस समय सोने से भी परहेज करना चाहिए।
- नुकीली चीजें जैसे चाकू और कैंची को अपने आस-पास ना रखें।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन घर पर ही करें पार्लर जैसा मेकअप, फॉलो करें ये स्टेप्स
इस समय प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या करना चाहिए?
- गर्भावस्था में भूखा रहना मुश्किल होता है। यदि आप भूख बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं, तो ताजे फल खा सकती हैं।
- सोने से बचें, मगर आपको इस समय घर में आराम करना चाहिए।
- घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद कर दें।
- इस समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए।
- इसके लिए आप मंत्रों का जाप कर सकती हैं या फिर मेडिटेशन कर सकती हैं।
क्या ग्रहण के समय लेबर पेन हो सकते हैं?
लेबर पेन किसी भी समय हो सकते हैं। हालांकि, ग्रहण के समय ऐसा हो सकता है या नहीं, इसको लेकर कोई भी साइंटिफिक कारण या रिसर्च अब तक नहीं हुई है। लेकिन ग्रहण के समय वातावरण अशुद्ध होता है। इस समय वातावरण में जहरीले पदार्थ होने की संभावनाएं रहती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक मानी जाती हैं, इसलिए उन्हें घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।
डॉक्टर से परामर्श करें
अगर आप पहली बार गर्भ धारण कर रही हैं तो जाहिर है कि आपको सभी बातों की जानकारी नहीं होगी और कुछ बातों को लेकर कंफ्यूजन भी होगा। इसके लिए आप अपने डॉक्टर व घर के बड़ों की सलाह ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 hr agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
4 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
8 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
21 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines