Celery Benefits: अजवाइन एक नहीं कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लोग इसे खास कर के मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं। अजवाइन में कई ऐसे कंपाउड्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अजवाइन में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए आप इसका सेवन सर्दियों में रोज रात को कर सकते हैं।अजवाइन पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। इससे आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। आइए जानते हैं कि अजवाइन के सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
डाइजेशन सिस्टम को बनाता है हेल्दी
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों डाइजेशन से समस्याओं से परेशान रहते हैं।अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो इसके लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाने में मदद करता है। साथ ही अजवाइन खाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी दूर रहती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है अजवाइन
अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही अजवाइन में थाइमोल नामक कंपाउड भी मौजूद होता है। ये आपको एक नहीं कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। सर्दियों में अजवाइन खाने से आप बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से दूर रह सकते हैं।
ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
सर्दियों में कई बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है। आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही अजवाइन का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
2 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
15 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
19 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
23 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines