Tea Side Effects: भारत में चाय एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि एक इमोशन है। इसके बिना लोगों के दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। दिन हो या रात, सुबह हो या शाम, बच्चे हो या बूढ़े सब इसे पीने के लिए सब तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं घर से लेकर ऑफिस और फंक्शन तक हर जगह चाय मौजूद रहती है। हालांकि चाय पीने के नुकसान भी है। इससे एसिडिटी होती है वहीं कुछ लोग ये मानते हैं कि अगर चाय में इलायची डाल दी जाए तो इससे एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं ये कितना सच है और कितना झूठ।
हाल में डायटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि चाय में इलायची डालने से क्या होता है। आइए डिटेल में जानते हैं।
चाय में इलायची डालने से नहीं होती है एसिडिटी?
डायटीशियन श्वेता पांचाल ने बताया कि चाय में इलायची डालने से एसिडिटी की समस्या कम नहीं होती है। उन्होंने बताया कि कोई भी चीज तब एसिडिक होती है जब उसका ph लेवल 7 से कम होता है। जैसे चाय में पानी का इस्तेमाल किया जाता है जिसका ph लेवल 7 होता है तो ये न्यूट्रल है। वहीं चाय पत्ती का ph 6.4 से 6.8 तक होता है जो एसिडिक है। साथ में दूध भी एसिडिक होता है और जब ये सब चीज मिल जाती है तो पूरी चाय एसिडिक बन जाती है। जिससे आपको एसिडिटी की समस्या होती है।
चाय में लोग 4-5 इलायची डालते हैं जो स्वाद को तो जरूर बढ़ाती है लेकिन ये चाय के एसिड को कम करने में मदद नहीं करती है।
ये भी पढ़ें- भूलकर भी न रखें फ्रिज में ये 10 चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
एसिडिटी कंट्रोल करने के लिए क्या करें
जिन लोगों को चाय पीने के बाद एसिडिटी होती है उन्हें ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। अगर फिर भी आप चाय का सेवन करते हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों से एसिडिटी से राहत पा सकते हैं।
शहद
एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीलें। शहद आपके पेट के एसिड को कम करने में मदद करता है।
अजवाइन और काला नमक
अजवाइन में हल्का काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ इसे पीलें, इससे भी आपको एसिडिटी से तुरंत छुटकारा मिलेगा।
सौंफ
सौंफ भी पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने पेट में बन रहे एसिड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- फलों को धुलने भर से नहीं दूर हो जाता ‘जहर’! फिर क्या है केमिकल्स से बचने का तरीका?
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines