Cancer Symptoms: आज के समय में कैंसर का खतरा तेजी से फैल रहा है, जो एक आम बात बिल्कुल भी नहीं है। इसी में से एक ईआर-पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर है, जिसे हार्मोन पॉजिटिव स्तन कैंसर भी कहा जाता है। ईआर-पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब एस्ट्रोजन कैंसर कोशिकाओं के अंदर प्रोटीन से जुड़ता है, जिससे कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। यह तब भी हो सकता है जब एस्ट्रोजन और एक अन्य हार्मोन, प्रोजेस्टेरोन, कैंसर कोशिकाओं के अंदर प्रोटीन से जुड़ते हैं। हाई प्रोजेस्टेरोन स्तन कैंसर पीआर-पॉजिटिव स्तन कैंसर होता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या संकेत होते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मुंबई के बोरीवली में एचसीजी कैंसर सेंटर में कंसल्टेंट-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और ब्रेस्ट ऑनकोप्लास्टिक सर्जन डॉ. भाविशा घुघरे ने बताया कि महिलाओं में हार्मोनल उतार-चढ़ाव उनके जीवन हिस्सा है, जो यौवन,पीरियड्स, गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान होता है। हालांकि, इनमें से कुछ बदलाव स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों का संकेत दे सकते हैं, इसलिए इन पर ध्यान देना जरूरी है। इन संकेतों को जल्दी पहचानना और समय पर इलाज करना आपकी जान बचा सकती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
हार्मोनल परिवर्तन स्तन कैंसर का कारण कैसे बन सकते हैं?
डॉ. भाविशा घुघरे ने बताया कि महिलाओं का शरीर लगातार विकसित होता रहता है और एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन इन बदलाव को संचालित करने वाले सोर्स हैं। यह जीवन के कई चरणों में अनोखा बदलाव लाता है। इस तथ्य के बावजूद कि ये बदलाव सामान्य हैं, इस बात की संभावना हो सकती है कि वे स्तन कैंसर जैसी हेल्थ समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकते हैं। महिलाओं को अपने जीवन के कई चरणों जैसे यौवन, गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव का भी अनुभव होता है।
ब्रेस्ट कैंसर का संकेत
1. स्तन के आकार में अचानक बदलाव।
2. स्तन में गांठ या मोटापा, जो पीरियड्स के दौरान बनता है।
3. स्तन या निप्पल की स्किन में बदलाव जैसे कि गड्ढे, सिकुड़न, पपड़ी या सूजन होना।
4. त्वचा के नीचे सख्त फील होना।
5. निप्पल से खून के धब्बे या साफ तरल पदार्थ का निकलना।
ब्रेस्ट कैंसर के इलाज
1. कीमोथेरेपी
2. हार्मोन थेरेपी
3. सर्जरी
4. एरोमाटेज इनहिबिटर्स
5. रेडिएशन थेरेपी
6. ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन-रिलीजिंग हार्मोन एगोनिस्ट
7. एस्ट्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines