Cancer Risk: शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है हेल्दी डाइट लेना, लेकिन आज की बदलती लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा बीमारी खाने के कारण ही होती है, क्योंकि हम कई बार हम अपनी डाइट में अनहेल्दी फूड को शामिल कर लेते हैं। ऐसे में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जिसमें कैंसर भी शामिल है। इस बीमारी से बचने के लिए आप कुछ हेल्दी फूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप इन्हें किन-किन तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
डॉ जमाल खान बताते हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में सभी हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपका डॉक्टर भी यही सलाह देता है कि आप अपनी डाइट में उन सभी चीजों को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये एक ऐसी बीमारी हे जो आपके शरीर से सभी पोषक तत्व छीन लेती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में सब्जियों के सूप को शामिल कर सकते हैं।
लहसुन
लहसुन में एलिसिन होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जो आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसे आप चाहें तो सीधे तौर पर पर खा सकते हैं या फिर आप इसे गर्म पानी या सब्जियों में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनॉल होता है, जो कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आप इसे आप पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं।
टमाटर हल्दी
टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसे आप सलाद, सब्जी या चटनी के रूप में खा सकते हैं।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो आपके शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखता है। इसे आप दूध के साथ या फिर सब्जी में मिलाकर ले सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन होता है जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसे आप सुबह खाली पेट या फिर सोने से पहले ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines