Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसका सही समय पर इलाज न होने पर जान भी जा सकती है। इस बीमारी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि शुरुआती दौर पर इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है या चलता भी है तो इसके लक्षण कई और बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं। यही वजह है कि लोग इसके लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और जब तक उन्हें लक्षणों का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।
डॉ सलीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बताते हैं कि शरीर में दिखने वाले आम लक्षण कई बार कैंसर का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो संकेत।
वेट लॉस
अगर आपका वजन बिना किसी कारण तेजी से कम हो रहा है तो ये कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके शरीर में कैंसर सेल्स का उत्पादन हो रहा होता है जिसके लिए उन्हें एनर्जी चाहिए होती है तो जब सेल्स आपके शरीर से एनर्जी लेते हैं तो आपका वेट तेजी से घटने लगता है।
ये भी पढ़ें- बारिश में बार-बार होते बीमार तो ये 5 टिप्स होंगे मददगार, एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने शेयर किया वीडियो
थकान
हमेशा थकान महसूस करना भी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। कैंसर में आपको आराम करने के बाद भी थका हुआ महसूस होता है इतना ही नहीं इसमें सभी टेस्ट भी नार्मल आते हैं।
शरीर में दर्द
शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द होना भी कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ये दर्द नार्मल पेन किलर खाने से कम नहीं होता है।
स्किन और मस्सों में बदलाव
अगर आपको आपकी स्किन या शरीर में मौजूद मस्सों में कुछ बदलाव दिख रहे हैं तो भी ये एक संकेत हो सकता है। मस्सों के रंग या साइज में बदलाव होना स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है।
बार-बार पेशाब आना
कैंसर में बार-बार पेशाब आने लगती है। कई बार तो आपको सिर्फ लगता है कि आपको पेशाब आ रही है लेकिन जब आप करने जाते हैं तो आपको खुल के पेशाब नहीं होती है। ये भी कैंसर का संकेत हो सकता है।
पाचन तंत्र में समस्या
अगर आपको कब्ज, डायरिया जैसी समस्याएं हो रही हैं और साथ में आपको पेटदर्द भी हो रहा है, तो ये कोलन या रेक्टल कैंसर का संकेत है। इसके अलावा इसके कुछ और संकेत भी हैं जैसे भूख न लगना, कमजोरी होना और वजन घटना।
ये भी पढ़ें- कहीं आपकी आंतें तो नहीं हो गई हैं कमजोर, इन 5 संकेतों से पहचाने
संबंधित खबरें
धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
37 mins agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 hr agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
17 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
19 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
20 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
23 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines