Parenting Tips: सर्दियों का मौसम आते ही माता-पिता के मन में अक्सर सवाल उठते हैं कि क्या बच्चों को दही देना सुरक्षित है या नहीं. दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ठंड के मौसम में इसकी खपत को लेकर अलग-अलग राय मिलती हैं. कई लोग सोचते हैं कि सर्दियों में दही खाने से बच्चे को पेट की समस्या, कफ या जुकाम हो सकता है. वहीं, कुछ लोग इसे बच्चों की हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए बेहद लाभकारी मानते हैं. अगर आपके मन में भी यही भ्रम है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं. आइए जानते हैं इस विषय के बारे में एक्सपर्ट अर्चना मलिक से कि सर्दियों में दही देने का सही तरीका और सही समय क्या है.
क्या सर्दियों में दही का सेवन सही है? | Can We Feed Dahi To Children During Winter
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट अर्चना मलिक का मानना है कि अगर आप बच्चे को सही तरीके और सही समय के अनुसार दही खिलाते हैं, तो बच्चे को ठंड नहीं लगती और कोई खराब असर भी नहीं पड़ता. दही एक प्रोबायोटिक फूड है जो बच्चे के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और ठंड में बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है.
बच्चे को कब खिलाना चाहिए दही?
अर्चना मलिक के अनुसार दही का तापमान सामान्य (नॉर्मल) होना चाहिए. बच्चे की सेहत अच्छी होनी चाहिए. यदि बच्चे को दही पसंद है, तो आप इसे सुरक्षित मात्रा में दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair Care: इन जादुई बीजों से लौटेगा बालों का नेचुरल कालापन, जानें सेवन करने का सही तरीका
बच्चे को कब नहीं देना चाहिए दही?
- दही को सीधा फ्रिज से निकाल कर कभी न दें.
- दही को रात या सुबह खाली पेट न दें.
- बच्चे को तब ही दही दें जब उसकी सेहत पूरी तरह ठीक हो और उसे किसी प्रकार का जुकाम या सर्दी न हो.
ये भी पढ़ें- कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी? अपनाएं ये घरेलू उपाय Motion Sickness से मिलेगी तुरंत राहत
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 hr agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
11 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines