Can I Add Lemon to Boiled Eggs: सर्दियों में अंडा बहुत पसंद किया जाता है. इसलिए इसकी कीमत दोगुनी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच में अंडे को तरह-तरह से बनाकर खाते हैं. ज्यादातर लोग उबले हुए अंडे अपने आहार में शामिल करते हैं, क्योंकि अंडे को उबालना बहुत ही आसान है. उबलते पानी में अंडा डालकर 10 मिनट बाद निकाल लो. बस हो गया, लेकिन इतना काफी नहीं है, क्योंकि कई लोग अंडे उबलते वक्त नींबू का स्लाइस भी डालते हैं. ऐसा क्यों किया जाता है आइए इस लेख में शेफ पंकज से जानते हैं. ़
इसे भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? अपनाएं तुलसी- एलोवेरा की ये फेस जेल क्रीम, मिलेंगे कई फायदे
अंडे उबालते वक्त नींबू का स्लाइस क्यों डाला जाता है?
अंडे उबालते वक्त अक्सर ये फट जाते हैं या छिलके खराब होने लगते हैं. ऐसे में नींबू का स्लाइस मददगार साबित हो सकता है. नींबू में मौजूद पोषक तत्व पानी में जाकर मिल जाते हैं और अंडे को टूटने से बचाते हैं. अगर सिर्फ एक स्लाइस का इस्तेमाल किया जाए तो अंडा बिल्कुल परफेक्ट उबलता है.
ये हैक्स भी आजमाएं
शेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि अंडे उबालते वक्त पानी में नींबू के साथ एक चम्मच सफेद सिरका (White Vinegar) डाल दें. इससे अंडा एकदम परफेक्ट उबलेगा, क्योंकि सफेद सिरका डालने पर अंडा उबालते समय पानी में फटता नहीं है. अगर अंडा पानी में चटकता भी हैं तो पानी से फट कर बाहर नहीं निकलता. इन सामग्रियों को मदद से आप परफेक्ट अंडे उबाल सकते हैं.
छिलके उतारना हो जाता है आसान
अगर आपको अंडे के छिलके उतारने में आलस आता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नींबू आपका काम बहुत ही आसान कर देगा. इससे अंडे के छिलके हल्के हो जाते हैं और उतरकर पानी में गिर जाते हैं.
बर्तन में बदबू नहीं आती
अक्सर अंडे उबालने के बाद बर्तन में बदबू रह जाती है और कई बार धोने के बाद भी नहीं जाती. अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो नींबू डालना बिल्कुल भी ना भूलें. इससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
कैसे करें इस्तेमाल?
आप अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने के लिए एक नींबू लें और उसमें से एक टुकड़ा निकाल लें और पानी में डाल दें. अब इस पानी का इस्तेमाल अंडे उबालने के लिए करें.
इसे भी पढ़ें- Paya Soup Recipe: जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है ये सूप, घर पर यूं करें तैयार
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
5 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
5 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
7 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
8 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
8 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
8 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
11 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
12 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines