Paya Soup Recipe: जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है ये सूप, घर पर यूं करें तैयार

Paya Soup Kaise Banaya Jata Hai: सर्दियों में पाया सूप बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद कोलेजन और पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने, जोड़ों के दर्द को कम करने और शरीर को अंदर से गर्माहट देने का काम करते हैं.

Paya Soup Recipe In hindi

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने वाला मटन सूप. Image Credit- Freepik

How to make Paya Soup at home: सर्दियों में हम अक्सर ऐसे व्यंजन ढूंढते हैं, जिनका सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिले और ठंड का एहसास कम हो. वैसे तो इस लिस्ट में बहुत सारे व्यंजन शामिल हैं, लेकिन अगर आप जोड़ों के दर्द, कमर दर्द या गठिया के दर्द से जूझ रहे हैं तो पाया सूप की रेसिपी ट्राई करें. बता दें पाया सूप एक नॉनवेज डिश है, जिसे बकरे के पाए से तैयार किया जाता है. इसलिए सर्दियों में इसकी काफी डिमांड भी रहती है. ज्यादातर लोग बुजुर्गों और रिकवरी कर रहे लोगों के लिए पाया सूप बनाना पसंद करते हैं. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह स्वाद में भी जबरदस्त और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. आइए इस लेख में जानते हैं बकरे के पाया सूप बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पाया सूप की आसान रेसिपी | Paya Soup Easy Recipe

सामग्री

  • मटन पाया- 5
  • प्याज- 3
  • टमाटर- 4
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 2 चम्मच
  • पानी- 2 कप

विधि

  • सबसे पहले पाया को अच्छी तरह से साफ करें और मटन का पाया कुकर में 3 कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दें.
  • पाया को लगभग 2 सीटी आने तक पकाना है. दूसरी तरफ तड़के का सामान तैयार करें.
  • एक पैन में घी गर्म करें और इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  • फिर टमाटर और मसालों को डालकर अच्छी तरह से पकाएं और कुकर खोलकर तड़का डाल दें.
  • अब दोबारा पाया को बकने के लिए छोड़ दें. इसमें आपको लगभग 4 सीटी आने तक पकाना है.
  • जब पाया पक जाए तो एक कटोरी में निकालें और ऊपर से काली मिर्च, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
  • अगर आप चाहें तो ऊपर से नींबू का रस भी डालकर पाया सूप सर्व कर सकते हैं.

पाया सूप पीने के हेल्थ बेनेफिट्स

  • जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने का काम करता है, क्योंकि इसमें कोलेजन और जेलाटिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं.
  • पाया का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मिनरल्स पाया जाता है.
  • शरीर को एनर्जी देने का काम करता है, क्योंकि बकरे के पाया में बहुत ताकत होती है.
  • अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो इसका सेवन करना बेस्ट रहेगा.
  • ये सूप बहुत ही हल्का होता है और डाइजेशन में सुधार करता है.

इसे भी पढ़ें- Homemade Cake: नहीं है मार्केट से महंगा केक खरीदने के पैसे? इस रेसिपी से सस्ते में बनाएं ग्लूटेन-फ्री वनीला केक, नए साल की सेलिब्रेशन में आएगा काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ