Glowing Skin Face Pack: त्वचा को निखारने में दादी-नानी तक अपने समय से हल्दी का इस्तेमाल करते हुए आ रही हैं. हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है और त्वचा को निखारने में असरदार भी है. हल्दी (Turmeric) को अक्सर ही सादा चेहरे पर लगाने से परहेज किया जाता है. लेकिन, घर की ही 1-2 चीजों को हल्दी में मिलाकर फेस पैक बनाकर लगाया जाए तो यह त्वचा को एक नहीं बल्कि कई तरह से निखार देती है. यहां जानिए किस तरह हल्दी के फेस पैक्स बनाएं जिन्हें चेहरे पर लगाते ही त्वचा निखर जाए, साथ ही यह भी जानिए कि हल्दी का फेस पैक कितनी देर चेहरे पर लगाना चाहिए और हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए.
ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी के फेस पैक्स | Haldi Face Packs For Glowing Skin
हल्दी, बेसन और दही – इस एक्सफोलिएटिंग फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन (Besan) में एक चम्मच ही दही और आधा चम्मच के करीब हल्दी मिलाकर पैक तैयार कर लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे स्किन का सीबम कंट्रोल होता है जिससे चेहरा चिपचिपा नजर नहीं आता है, साथ ही डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.
हल्दी और दूध – चेहरे पर लगाने के लिए हल्दी का यह फेस पैक भी परफेक्ट होता है. इसके लिए एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच दूध लें और उसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें. इसमें रूई डुबोकर चेहरे पर लगाएं और 14 मिनट बाद धोकर हटा लें. इससे त्वचा पर जमा मैल हटता है और चेहरे को हाइड्रेशन मिलता है सो अलग.
हल्दी और शहद – जिन लोगों के चेहरे पर एक्ने है उन्हें यह फेस पैक लगाकर देखना चाहिए. हल्दी और शहद का फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी को एक चम्मच शहद में मिलाकर देख लें. इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और चेहरा निखर जाता है सो अलग.
हल्दी को चेहरे पर कितनी देर लगाना चाहिए
हल्दी चेहरे पर लगाते हुए इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि यह बहुत जल्दी ही त्वचा को पीला कर सकती है. ऐसे में हल्दी का फेस पैक चेहरे पर 10 से 15 मिनट से ज्यादा देर नहीं लगाना चाहिए.
हफ्ते में कितनी बार लगाएं हल्दी का फेस पैक
अच्छे रिजल्ट के लिए चेहर पर हफ्ते में 2 बार हल्दी लगाई जा सकती है. 2 बार में ही हल्दी का फेस पैक अच्छा असर दिखाता है. आप चाहे तो ज्यादा से ज्यादा हफ्ते में 3 बार हल्दी का फेस पैक लगाएं. इससे ज्यादा दिन हल्दी का फेस पैक लगाने पर त्वचा पीली पड़ सकती है या हल्दी के चेहरे पर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- घर पर बना यह स्क्रब चेहरे से हटाएगा मैल, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने कहा बस शहद में मिलाकर लगा लें यह चीज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
2 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
5 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines