हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aparajita Flower Toner: स्किन के लिए वरदान है अपराजिता का फूल, घर पर ऐसे बनाएं फेस टोनर

Aparajita Flower For Skin: अपराजिता का फेस टोनर स्किन की देखभाल का एक तरीका है. इसे किसी स्किन संबंधी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे, खुजली, जलन या कोई दूसरी समस्या है तो स्किन एक्सपर्ट से बात करें. 

विज्ञापन
स्किन के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है अपराजिता का फूल? Image Credit- Freepik

अपराजिता का फूल आपने घर के आसपास या बगीचे में जरूर देखा होगा. नीले रंग का यह खूबसूरत फूल सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं होता, बल्कि इसका इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है. अपराजिता को बटरफ्लाई पी फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसे स्किन की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपकी स्किन गर्मी, धूप या प्रदूषण की वजह से बेजान नजर आने लगी है तो आप अपराजिता के फूल से घर पर आसान फेस टोनर बना सकती हैं. हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 

इसे भी पढ़ें- 5 जगहों पर कभी नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती, चिंगारी भड़कने का रहता है खतरा

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है अपराजिता का फूल?

अपराजिता के फूल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि इसे स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इससे बना टोनर चेहरे को फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है. स्किन केयर के साथ इसका इस्तेमाल स्किन को मुलायम और फ्रेश रखने में मदद कर सकता है. 

विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं अपराजिता का फेस टोनर

इस टोनर को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इन्हें अपनी स्किन के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. 

क्या चाहिए? 

  • अपराजिता के फूल- 5
  • पानी- 1 कप 
  • स्प्रे बोतल- 1 साफ 

विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें.
  • अब इसमें साफ किए हुए अपराजिता के फूल डाल दें.
  • पानी को कुछ मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें.
  • जब पानी का रंग नीला हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें और फिर पानी को छानकर साफ स्प्रे बोतल में भर लें.
  • आपका घर का बना अपराजिता फेस टोनर तैयार है. 
  • चेहरा साफ करने के बाद इस टोनर को हल्के हाथों से चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं.
  • इसके बाद त्वचा पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं. 
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर जरूर देखें.
  • इससे जलन, लालिमा या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल न करें.

कितने दिन तक कर सकते हैं इस्तेमाल?

घर पर बनाए गए इस तरह के पानी वाले मिश्रण में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे लंबे समय तक रखकर इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. इसे कम मात्रा में बनाएं और फ्रिज में रखें. अगर इसकी बदबू, कलर या बनावट बदलने लगे तो इसे फेंक दें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Rental Home Makeover: दीवारों में बिना ड्रिल किए घर को दें प्रीमियम लुक, किराए के मकान में काम आएंगे ये हैक्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola