हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Caffeine Side Effects: क्या Teenagers को पीनी चाहिए कॉफी? जानें क्या कहती है रिसर्च

Caffeine Side Effects: आज के समय में कैफीन वाली ड्रिंक टीनएजर्स के बीच काफी पसंद की जाती है, जो उनके हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है?

विज्ञापन
Caffeine Side Effects

Caffeine Side Effects: कॉफी लगभग हर ग्रुप के लोगों को पसंद आती है, चाहे फिर वह युवा हो या वयस्क। ये तो सभी जानते हैं कि कॉफी में कैफीन होता है और इसका असर हर किसी पर अलग-अलग तरह से यानी कि शरीर के अनुसार होता है। डॉक्टर अक्सर यह सलाह देते हैं कि बच्चों और किशोर को कैफीन से दूर रहना चाहिए। रॉबर्ट वुड जॉनसन फाउंडेशन के हेल्थ एक्सपर्ट ने 5 से 18 साल के बच्चों के लिए एक नया निर्देश जारी किया। इस निर्देश में कहा गया कि दूध उनके लिए एक अच्छा ड्रिंक हो सकता है, लेकिन कॉफी उनके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इस बारे में उनके माता-पिता को भी सतर्क रहना चाहिए और अपने बच्चों को क्या देना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में एक बार जरूर सोचें।

टीनएजर्स को क्यों पसंद आती है काफी?

रॉबर्ट वुड जॉनसन फाउंडेशन के हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आज के समय में कैफ़ीन वाली ड्रिंक किशोरों को काफी पसंद आती है। ये उनके हैंग आउट करने का एक तरीका है, जो उनकी एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही वह अपने इस हैंग आउट के तरीके को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो ट्रेंड में भी है। आज के दौर में लोग कई तरह के कैफीन वाली ड्रिंक का आनंद लेना पसंद करते हैं, जो धीरे-धीरे सस्ती और ट्रेंडी होती जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल

सीएस मॉट चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग एक चौथाई माता-पिता कहते हैं कि उनके उनके बच्चे जो अभी टीनएजर हैं, वे हर रोज कैफीन लेना पसंद करते हैं। इनमें सबसे आम सोर्स सोडा हैं, उसके बाद कॉफी और चाय और फिर एनर्जी ड्रिंक्स हैं। यहां तक ​​कि चॉकलेट भी कैफीन मौजूद होता है। कॉफी पीने वाले बच्चों की संख्या को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ रही है। इस उम्र में बच्चों का शरीर ग्रोथ कर रहा होता है, लेकिन कैफीन के सेवन से इस ग्रोथ में रुकावट पैदा होती है। कॉफी मार्केट का एडवर्टाइजमेंट भी युवाओं को कैफीन के और आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन

क्या पीना सही?

रिपोर्ट में कहा गया है कि सादा पानी और सादा दूध बच्चों और किशोरों के लिए सबसे फायदेमंद है। उनका कहना है कि 100 परसेंट प्लांट बेस्ड जूस या फ्लेवर्ड दूध पीना ठीक है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। वे यह भी कहते हैं कि बच्चों को सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक और नींबू पानी जैसे शुगर वाले ड्रिंक से दूर रहना चाहिए। कई बार चीनी वाली ड्रिंक आपको बीमार कर सकती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जो आप पी रहे हैं उसमें कैफीन ना हो। वहीं, शुगर वाले ड्रिंक आपका वजन को बढ़ा सकता है, इसके कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि कैफीन वाली ड्रिंक आपकी नींद को खराब कर सकती है और आप नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola