Buttermilk Benefits:अरे वाह! छाछ के 10 फायदे कर देंगे हैरान, जानिए पीने का सही समय

Buttermilk Benefits: दिन में लंच करते समय अपनी थाली में 1 गिलास छाछ शामिल करें। जानिए इस ड्रिंक को पीने के क्या फायदे हैं।

Buttermilk Benefits

Buttermilk Benefits: छाछ डेयरी प्रोडक्ट का एक ड्रिंक है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह लाइट, रिफ्रेशिंग और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर ड्रिंक है। छाछ का स्वाद खट्टा होता है, अगर आप इसमें हल्के-फुलके मसाले और काला नमक मिला दें तो इसका स्वाद दो गुना हो जाता है। इस ड्रिंक को पीने से डाइजेशन की सभी समस्याएं दूर रहती है। आइए जानते हैं छाछ पीने का सही समय क्या है और इसके 10 अद्भूत फायदे।

विज्ञापन

छाछ पीने का सही समय?

विज्ञापन

छाछ पीने का बेस्ट टाइम लंच का है। दिन के खाने के साथ 1 गिलास घर की ताजी बनी हुई छाछ को पीने से खाना सही से पचता है। इस समय छाछ पीने से ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।

लंच में छाछ पीने के 10 फायदे

पाचन- खाने के साथ 1 गिलास छाछ पीने से पाचन बढ़िया होता है। अक्सर खाना खाने के बाद लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, इसलिए खाने के साथ 1 गिलास छाछ पीनी चाहिए।

विज्ञापन

शरीर को ठंडा रखें- छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शरीर के टेम्प्रेचर को डाउन करता है। जब भी हम ज्यादा तला भूना या मसालेदार खाना खाते हैं तो शरीर के अंदर का ताप बढ़ जाता है। 1 गिलास छाछ पीने से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

विज्ञापन

कैल्शियम से भरपूर- छाछ में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियों की मजबूती मिलती है। रोजाना 1 गिलास छाछ पीने से आपके दांत भी मजूबत रहते हैं।

लो कैलोरी ड्रिंक- छाछ एकमात्र डेयरी प्रोडक्ट हैं, जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। छाछ वजन घटाने से लेकर शरीर को एनर्जी देने में भी सहायक है। लंच के साथ 1 गिलास छाछ पीने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

इम्यूनिटी- छाछ में ऐसे कई तत्व मौजूद है जो शरीरी को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। छाछ इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

विज्ञापन

बॉडी की सफाई- लंच में 1 गिलास छाछ पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। छाछ शरीर से टॉक्सिन
फ्लश आउट कर सकते हैं, जो हमारे लिवर और अन्य अंगों को प्रभावित करते हैं।

हाइड्रेशन- छाछ पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होती है। दिन के खाने के साथ 1 गिलास छाछ पीने से बॉडी फ्रेश और हाइड्रेटिड रहती है।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर- लंच में 1 गिलास छाछ पीने से बीपी की समस्या में राहत मिलती है। जिनकों ब्लड प्रेशर असंतुलन की समस्य होती है, उन्हें खाने के साथ 1 गिलास छाछ पीनी चाहिए। इससे हार्ट की समस्याओं में भी राहत मिलती है।

वेट लॉस- छाछ में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इस ड्रिंक को पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं वे डेयरी प्रोडक्ट्स में छाछ को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

खाने के न्यूट्रिशन को पूरा करें- खाने के साथ 1 गिलास छाछ पीने से आपको खाने से मिलने वाला पोषक तत्व भी सही से मिलेंगे।

स्पेशल टिप- रात को छाछ पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासिर ठंडी होती है। इसे रात को पीने से सर्दी या कफ की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ