Bun Dosa Recipe: डोसा तो आपने खाया ही होगा, भारत में डोसा कई वैरायिटी का मिलता है, जैसे- प्लेन डोसा, मसाला डोसा और रवा डोसा। डोसा दक्षिण भारत का प्रमुख व्यंजन है जिसको पूरे इंडिया में लोग चॉव से खाते हैं। डोसा जितनी जल्दी तवे पर बनकर तैयार होता है उससे कहीं ज्यादा समय उसका बैटर तवे तक पहुंचने में लगाता है, नहीं समझें? डोसा बनाने का बैटर यानी चावल और उड़द दाल का पेस्ट तैयार होने में थोड़ा समय लेता है। आज हम डोसा का एक नया वर्जिन और झटपट बनने वाली डिश बन डोसा की रेसिपी सिखाने वाले हैं जो मिनटों में तैयार हो जाएगी साथ ही स्वादिष्ट और हेल्दी भी होगी।
बन डोसा बनाने के लिए साम्रगियां
सूजी- 1 कप
दही-3 से 4 कप
तेल- 3 बड़े चम्मच
चना दाल-1 बड़ा चम्मच
जीरा-1 बड़ा चम्मच
राई के दाने- 1 बड़ा चम्मच
1 बड़ी प्याज
हरी मिर्च- 4
करी पत्ते
हींग- 1/4 चम्मच
धनिया पत्ता
बेकिंग सोडा
ये भी पढ़ें– सोते समय अंधेरा क्यों जरूरी? नई रिसर्च में नींद को लेकर हुआ खुलासा, यहां सीखिए बेस्ट स्लीपिंग टेकनिक
इसे बनाने की विधि है
सबसे पहले सूजी में आधे कप पानी के साथ दही मिलाकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिक्सचर को मिक्सी में पीस लें। अगर बैटर सूखा लगे तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं। यह पेस्ट हल्का गाढ़ा बनना चाहिए। तैयार किए गए पेस्ट को एक बर्तन में शिफ्ट कर लें। अब एक पैन को गैस पर चढ़ाकर गर्म होने के लिए रख दें, अब पैन में 1 चम्मच तेल को गर्म कर लें, इस तेल में जीरा, चने की दाल, राई के दाने फ्राई कर लें, इसके बाद इसमें बारिक कटें प्याज डालें, हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें। अब इसमें बारिक कटे करी पत्ते और धनिया के पत्ते डाल दें। लास्ट में हींग डालकर 1 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद इन सभी चीजों को तैयार किए गए बैटर में डालकर मिला लें, इस मिश्रण में 1 चम्मच चावल का आटा भी मिला लें। अंत में स्वादानुसार नमक और बेकिंग सोड़ा डालकर मिक्स कर लें।
bun dosa
ऐसे बनाएं डोसा
डोसा बनाने के लिए तड़के में इस्तेमाल किए जाना वाला पैन ले लें। इस पैन मे तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें बैटर डालें और पकने दें। जब डोसा एक तरफ से पक जाएं तो उसे पलट कर दूसरी साइड से भी पका लें। डोसा को दोनों तरफ से सॉफ्ट और फ्लफी होने तक पकाएं और गैस से उतार लें। ऐसे ही सभी डोसा तैयार कर लें। आपका बन डोसा रेडी है, इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें- Sleeping Tips: स्कैंडिनेवियाई स्लिप मेथड क्या है, कपल्स में क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
8 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
13 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
19 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines