हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Travel Destination: कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं? ये 5 देश हैं बेस्ट बजट डेस्टिनेशन

विज्ञापन

Travel Destination: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। न ही कहीं घूमने जा पाते हैं। कुछ लोग तो ट्रिप का प्लान बनाते तो हैं, लेकिन आखिरी मौके पर प्लान कैंसल होने की वजह से जा नहीं पाते। लेकिन आज के समय में खुद के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। यदि आप भी ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि कहां जाएं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं और अपने इन पलों को यादगार बना सकते हैं।

थाईलैंड

Image Source Twitter

थाईलैंड अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और सस्ते होटलस के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। बैंकॉक, फुकेत, और चियांग माई जैसे शहरों में यात्रा करना आसान और सस्ता है। आप चाहें तो यहां आने का प्लान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Travel Destination: अब घूमना नहीं रहेगा सपना, ये खूबसूरत जगहें हैं एकदम बजट फ्रेंडली

विज्ञापन

ओमान

ओमान की यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन अगर आप सस्ते गेस्टहाउस और स्ट्रीट फूड़ का चुनाव करें तो यह बजट में आ सकता है। यहां के रेगिस्तानी इलाकों, किलों और साफ-सुथरे शहरों का अनुभव स्वर्ग जैसा होता है।

मलेशिया

मलेशिया में कोलालंपुर, पेनांग और लंगकावी जैसे शहर हैं जो कम खर्च में घूमे जा सकते हैं। यहां आपको सस्ते और स्वादिष्ट खाना मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको वहां लोकल बसें और मेट्रो सुविधाएं बजट ट्रेवल में मिल सकती हैं।

विज्ञापन

वियतनाम

वियतनाम बेहद किफायती देश है। मिन्ह सिटी, हनोई और हालोंग बे जैसी जगहें बजट ट्रेवलर्स के लिए बेहतरीन हैं। यहां सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड बहुत ही सस्ते और टेस्टी होते हैं।

श्रीलंका

Image Source Twitter

श्रीलंका में आप प्राचीन मंदिरों का भी आनंद ले सकते हैं। कोलंबो, कैंडी और नुवारा एलिया जैसे शहर बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं। यहां लोकल ट्रेनों और बसों से यात्रा सस्ती पड़ती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Travel Destinations: महाबलीपुरम से कडगु तक, इन हिडन जेम्स को नहीं देखा तो क्या देखा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola