Union Budget 2025: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, क्या बजट में चलेगा पता?

Budget 2025 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। इस बजट पर पूरे देश की निगाह टिकी है। लोगों को उम्मीद है कि फाइनेंस मिनिस्टर इनकम टैक्स के मोर्चे पर कुछ राहत दे सकती हैं।

Union Budget 2025

Union Budget 2025

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने हाल ही में नए वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आज 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में इसके गठन की समयसीमा को लेकर कोई घोषणा होगी? कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार बजट में नए वेतन आयोग को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। न्यूज 24 के साथ बातचीत में देश के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

बहुत कम है संभावना

सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि सरकार बजट में नए वेतन आयोग के बारे में कोई बड़ी घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग का गठन किया जाएगा, इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। ऐसे में इसे लेकर बजट में किसी घोषणा की संभावना कम है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

इसलिए ऐसा है मुश्किल

उन्होंने आगे कहा कि मेरे अनुमान से अगला कदम यह होगा कि सरकार एक या दो महीने बाद औपचारिक रूप से नए वेतन आयोग को अधिसूचित करेगी। सरकार को आयोग के सदस्यों का चयन करना है, शर्तों एवं संदर्भों का मसौदा तैयार करना है और ये सभी चीजें बजट का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए मेरे हिसाब से 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कोई घोषणा आम बजट में मुश्किल है।

विज्ञापन

रिकॉर्ड बनाएंगी FM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। इसके साथ ही सीतारमण लगातार 8वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वालीं पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है जब देश अर्थव्यवस्था में सुस्ती और रुपये की कमजोर सेहत का सामना कर रहा है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री बजट में इनकम टैक्स में कटौती की घोषणा कर सकती हैं। तमाम एक्सपर्ट्स ने सरकार को आयकर में कटौती का सुझाव दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ