Broccoli Vs Cauliflower: ब्रोकली और फूलगोभी क्रूसिफेरस से मिलने वाली हेल्दी सब्जियां हैं। ये दोनों देखने में भी लगभग एक जैसे होते हैं। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी एक जैसे ही पाए जाते हैं। बता दें कि इसमें कुछ अलग पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से भी अलग होते हैं। ये दोनों विटामिन सी, ई, और के, साथ ही फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं और डाइजेशन को हेल्दी बनाते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन-सी सब्जी शरीर लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है?
ब्रोकली के फायदे
आंखों को रखता है हेल्दी: ब्रोकली में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है।
विटामिन-सी से भरपूर: ब्रोकली में फूलगोभी की तुलना में विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। ये आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
विटामिन-के: ब्रोकली विटामिन-के से भरपूर होती है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी विटामिन-के की कमी पूरी हो सकती है।
हार्ट के लिए बेहतर: ब्रोकली में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है इससे आप दिल की बीमारियों के खतरे से दूर रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
फूलगोभी के फायदे
कैंसर के खतरे को करता है कम: फूलगोभी में पाया जाने वाला सल्फोराफेन कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। इसे आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद: फूलगोभी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है।
कार्बोहाइड्रेट की कमी: फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में हर रोज शामिल कर सकते हैं।
दोनों में से कौन-सा बेहतर
दोनों ही सब्जियां हेल्थ के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। इसे अपनी डाइट में जरूरत और पसंद के हिसाब से शामिल कर सकते हैं। अगर आप विटामिन-सी की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, तो ब्रोकली आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। वहीं, अगर आप कम कार्ब वाली डाइट लेना चाहते हैं, तो फूलगोभी आपकी हेल्थ के लिए बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines