शादी की डेट हो गई है फिक्स तो ब्राइडल ग्लो के लिए आज से लगाएं घर पर बना यह उबटन, त्वचा खिल उठेगी

bridal skincare: शादी से पहले स्किन को निखारने के लिए घर पर तैयार किए जाने वाले आसान उबटन के बारे में जानें. सही तरीके से इस्तेमाल और जरूरी सावधानियों के साथ इसे चेहरे पर लगा सकती हैं आप.

Bridal Glow Face Pack

शादी से पहले ब्राइडल ग्लो के लिए घर पर बनाएं उबटन. AI Generated Image

विज्ञापन

Face Pack: शादी की तारीख जैसे ही तय हो जाती है तब दुल्हन की तैयारियां सिर्फ लहंगे तक ही सीमित नहीं रहती हैं, बल्कि लड़कियां अच्छा दिखने के लिए अपनी स्किन को लेकर भी काफी तैयारियां करने लगती हैं. अगर आपकी भी शादी तय हो गई है तो अपने चेहरे की चमक के लिए आखिर समय में कराए जाने वाले महंगे फेशियल या नए प्रोडक्ट्स पर निर्भर न रहें, उसके बजाय अपने डेली के रूटीन में ये उबटन शामिल करें. इस उबटन (Ubtan) में मौजूद अलग-अलग सामग्री त्वचा को साफ और निखारने का काम करती है. आइए जानते हैं कि आखिर ये उबटन कैसे घर पर ही बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – Homemade Natural Bleach: आलू, बेसन और इन चीजों से घर पर ही तैयार करें नेचुरल ब्लीच, चेहरे दिखेगा खिला-खिला

विज्ञापन

घर पर उबटन बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

बेसन- 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
बादाम पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध- आवश्यकतानुसार
केसर- कुछ धागे
शहद- 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच

ऐसे तैयार करें ब्राइडल उबटन

  • सबसे पहले एक साफ बाउल लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच बेसन, ½ छोटा चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और 1 बड़ा चम्मच बादाम पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
  • अब इस तैयार किए गए मिश्रण में धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से दूध मिलाइए और इसे तब तक फेंट लीजिए जब तक ये एक स्मूद पेस्ट में न बदल जाए.
  • अब पेस्ट तैयार करने के बाद इसमें गुनगुने दूध में पहले से भिगोए हुए केसर के धागे और उसका पीला दूध डाल दीजिए. इसके बाद 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालकर सभी को आपस में मिला लीजिए.
  • ध्यान रहे कि उबटन का पेस्ट न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला, पेस्ट को ऐसा रखें कि वो चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके.

चेहरे पर उबटन लगाने का सही तरीका

विज्ञापन
  • उबटन को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से किसी माइल्ड क्लीनर या फिर पानी से साफ कर लीजिए.
  • अब अपनी उंगलियां या फिर मुलायम ब्रश की मदद से उबटन को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिए.
  • इस उबटन को चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दीजिए.
  • जब उबटन हल्का-हल्का सूखने लगे तब अपनी उंगलियों पर पानी लेकर चेहरे को थोड़ा गीला कर लीजिए और चेहरे पर मसाज करते हुए उबटन को हटा लीजिए.
  • इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से चेहरा अच्छे से धो लीजिए और एक तौलिए की मदद से सुखा लीजिए.
  • चेहरा सूखने के बाद अपने चेहरे पर कोई भी क्रीम लगा लीजिए.
  • अगर आप अपने चेहरे पर निखार देखना चाहती हैं तो इसे कम से कम हफ्ते में 1 से 2 बार अपने चेहरे पर लगाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इस उबटन को पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. उबटन को चेहरे पर ज्यादा समय के लिए न छोड़ें. उबटन सूखने के बाद इसे जोर से न रगड़ें. अगर उबटन से आपको जलन या खुजली जैसी दिक्कत हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ