Veg Upma Recipe: नाश्ता करना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, खासतौर पर बच्चे. आजकल बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना वैसे ही किसी चैलेंज से कम नहीं है. वे अक्सर जंक फूड की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं और सब्जियां खाने से बचते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वाद के साथ-साथ पोषण भी पाए तो वेज उपमा एक बेहतर ऑप्शन है. यह हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जिसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- व्रत में सिर्फ पानी काफी नहीं! इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से बचने के लिए पिएं ये 5 मैजिक ड्रिंक्स
वेज उपमा रेसिपी
- सामग्री
- सूजी- 1 कप
- कटी सब्जियां- आधा कप
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- प्याज- 2
- हरी मिर्च – 3
- राई- आधा चम्मच
- करी पत्ते- 2
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी को बिना तेल के हल्का भून लें, जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और खुशबू आने लगे. इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
- अब उसी कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें राई डालें और जब यह चटकने लगे, तब करी पत्ते और प्याज डालकर हल्का भूनें. इसके बाद सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें पानी डालें और उबाल आने दें. पानी उबलने लगे तो उसमें नमक डालें. इसके बाद धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने.
- जब उपमा गाढ़ा हो जाए, तब गैस धीमी कर दें और 2-3 मिनट तक पकाएं. आखिर में नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- ईद पर सेवइयों को दें ब्रेक, दस्तरखान पर सजाएं ये 5 खास फ्यूजन व्यंजन
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines