Aloo Ka Paratha Kaise Banaye: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है, ऐसे में अगर प्लेट में दही के साथ गरमा-गरम आलू का पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और पुरानी क्रेविंग भी कम होती है. कई लोग सोचते हैं कि आलू का पराठा बनाना मुश्किल काम हैं, और कई बार ऐसा भी होता है कि जब कोई बिगिनर आलू का पराठा बनाने की कोशिश करता है, तो अक्सर पराठे का मसाला बेलते समय बाहर निकल आता है और पराठा फट जाता है. अगर आप किचन में नए हैं या कभी-कभी पोहा जैसे आसान नाश्ते बनाते हैं और अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. सही तरीका अपनाने से पराठा मुलायम भी बनेगा और अंदर का मसाला भी बाहर नहीं आएगा, आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं यह स्वादिष्ट आलू का पराठा.
आलू पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें
आलू का पराठा बनाने के लिए सही मात्रा में सामग्री लेना जरूरी है, इसमें;
- 500 ग्राम उबले हुए आलू.
- 250 ग्राम गेहूं का आटा.
- 1 बारीक कटा प्याज.
- 5-6 बारीक कटी हरी मिर्च.
- 1 चम्मच धनिया पाउडर.
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- आधा चम्मच गरम मसाला.
- नमक स्वादानुसार.
- थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया.
- सेकने के लिए घी या रिफाइंड तेल.
- ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह ठंडे हों और उनमें पानी न हो, वरना मसाला ढीला हो सकता है.
- साथ ही, आटा हल्का नरम गूंथें ताकि भरावन आसानी से भरी जा सके और बेलते समय किनारे न फटें.
ऐसे बनाएं बिना परफेक्ट पराठा
- सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह मैश करके कुछ देर फ्रिज में रखें, ताकि नमी कम हो जाए.
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें.
- आटे की छोटी लोई बनाएं, उसे हल्का बेलें और बीच में पर्याप्त मात्रा में आलू का मसाला रखें.
- किनारों को सावधानी से बंद करें और हल्के हाथ से बिना ज्यादा दबाव के बेलें.
- अब गर्म तवे पर पराठा डालें, दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने पर घी या तेल लगाकर करारा सेक लें.
- दोनों तरफ से जब पराठा सुनहरा रंग को हो जाए, तो उसे तवे से उतार लें और अपनी पसंदीदा चटनी या दही के साथ मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: बिना अंडे का नाश्ते में बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी ऑमलेट, जानिए आसान हेल्दी ब्रेकफास्ट की
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
3 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
17 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines