हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bread Rasmalai Recipe: बस 15 मिनट में बन जाएगी ब्रेड से रसमलाई! जानें आसान रेसिपी

Bread Rasmalai Recipe: ब्रेड से बनाएं ये टेस्टी और इंस्टेंट रसमलाई। अचानक आए मेहमानों के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही रात की स्वीट क्रेविंग्स को भी पूरा करेगा। नोट करें सामग्रियां व विधि।

विज्ञापन
Bread Rasmalai Recipe

Bread Rasmalai Recipe: फेस्टिवल सीजन में घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। कई बार समय की कमी के कारण कुछ ऐसा बनाने की सोचते हैं जो जल्दी बन जाए। इसी परेशानी को दूर करने के लिए लेकर आए हैं झटपट इस मिठाई की रेसिपी। ब्रेड तो हर किसी के घर में होता है, इससे बहुत ही कम समय में रसमलाई बनाई जा सकती है। एक बार घर पर ये रसमलाई बनाइए, पक्का ये आपके मेहमानों को पसंद आएगी।

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस
  • दूध
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • किशमिश
  • बादाम
  • हल्दी
  • इलायची पाउडर

इस विधि से बनाएं इंस्टेंट रसमलाई

स्टेप-1

विज्ञापन

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस के साइड पार्ट्स यानी ब्राउन बॉर्डर को काटना है। इन ब्रेड्स को गोल-गोल शेप में काट लें।

स्टेप-2

विज्ञापन

अब एक पैन में दूध उबाल लें। इस दूध में आपको चुटकीभर हल्दी भी डालनी होगी ताकि कलर अच्छा आए। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डाल दें। अब दूध उबलने के बाद इसमें किशमिश डाल दें। इसके बाद कटे हुए बादाम को डालकर अच्छे से दूध को उबाल लें।

स्टेप-3

विज्ञापन

अब गैस को बंद करके दूध को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिला लें। कंडेंस्ड मिल्क से ही इसमें मिठास आ जाएगी, तो आपको अलग से चीनी नहीं डालनी होगी।

ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत 

विज्ञापन

स्टेप-4

सर्व करने के लिए बाउल में ब्रेड स्लाइस डालें। इसके ऊपर से दूध का मिश्रण डालकर ब्रेड को भीगने दें। इसके बाद ऊपर से कटे हुए बादाम डालकर सर्व करें। आप इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरीकों से खा सकते हैं।

विज्ञापन

आपका इंस्टेंट ब्रेड से बना टेस्टी रसमलाई तैयार है। इस इंस्टेंट डिजर्ट को 1 हफ्ते के लिए भी फ्रीज में रख कर स्टोर किया जा सकता है।

स्पेशल टिप

विज्ञापन
  • अगर आपको इसमें हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना है तो आप फूड कलर डाल सकते हैं।
  • गुलाब की पंखुड़ियों के साथ भी इसमें रंग और खुशबू बढ़ जाती है।
  • फुल फैट मिल्क से इस मिठाई का स्वाद और भी ज्यादा बढ़िया आता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes Symptoms: रात में जागने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा? नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola