मात्र 20 रुपये में नई जैसी चमक! देवी-देवताओं की मूर्तियों से लेकर पीतल के काले बर्तन मिनटों में होंगे साफ

Brass Utensils Clean At Home: देवी-देवताओं की मूर्तियों और पीतल के बर्तनों को साफ न करने पर वो काले होने लगते हैं। जो दिखने में बहुत ज्यदा गंदे लगते हैं। लेकिन आज हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर आसानी से पीतल से बनी चीजों को साफ कर सकते हैं।

Brass Utensils Clean At Home

मूर्तियों पर जमी मोटी परत ऐसे होगी गायब!

Brass Utensils Clean At Home: जिस प्रकार व्यक्ति अपने घर की साफ-सफाई करता है। ठीक वैसे ही मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्ति और घर में इस्तेमाल होने वाले पीतल के बर्तनों को साफ रखना भी जरूरी है। कई बार बर्तनों का इस्तेमाल न करने से वो काले पड़ने लगते हैं। वहीं देवी-देवताओं की मूर्तियों को नियमित रूप से साफ न करने से उनके ऊपर भी काली मोटी परत चढ़ जाती है, जो दिखने में अच्छी नहीं लगती है।

विज्ञापन

हालांकि पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिलता है। यदि आप भी पीतल के बर्तनों को साफ करते-करते थक गए हैं, लेकिन फिर भी वो साफ नहीं हो रहे हैं। तो ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसी सस्ती चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से घर में ही देवी-देवताओं की मूर्तियों से लेकर पीतल के काले बर्तनों को मिनटों में साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

  • नींबू
  • नमक
  • गर्म पानी
  • साइट्रिक एसिड
  • डिटर्जेंट पाउडर

Brass Utensils Clean At Home

विज्ञापन

पीतल के बर्तनों को कैसे साफ करें?

एक बर्तन में गर्म पानी लें। उसमें एक नीबूं को निचोड़ लें। फिर उसमें एक चम्मच साइट्रिक एसिड डालें। आधे घंटे के लिए पानी को रखकर छोड़ दें। 30 मिनट के बाद पानी में दो चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर उसमें देवी-देवीताओं की काली मूर्तियों को कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें।

कुछ समय बाद जब आप पानी से मूर्तियों को निकालेंगे, तो आप देखेंगे कि मूर्तियों पर जमी काली मोटी परत गायब हो गई है। देखने में मूर्तियां एकदम नई जैसी लगेंगी। देवी-देवताओं की मूर्तियों के अलावा पीतल के बर्तन भी आप घर में इस तरीके से आसानी से साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन तरीकों को भी कर सकते हैं इस्तेमाल

इमली का पानी

इमली के पानी में 15 मिनट तक पीतल के बर्तन को रखने से उन पर लगे दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। यदि आप इस तरह नियमित रूप से बर्तनों को साफ करेंगे, तो कुछ ही समय में वो पहले की तरह ही चमक जाएंगे।

सेंधा नमक

पीतल के बर्तनों को चमकाने के लिए सेंधा नमक, आटे और विनेगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इन तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पतला पेस्ट बना लें और फिर उससे बर्तन की सफाई करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी सूचना के तौर पर दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ