Brain Health Tips in Hindi: शरीर के अलग-अलग अंग होते हैं और हर अंग का अपना अलग काम होता है, जिनमे से दिमाग एक ऐसा शक्तिशाली अंग है जिसके बिना हम कुछ सोच समझ नहीं सकते, यहां तक की शरीर को भी नहीं हिला सकते। लेकिन दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोग अपने इस अंग पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते। कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन्हें अपनाने से Mind और ज्यादा शार्प और मजबूत (Healthy Habits for Brain) हो जाता है। आइए जानते हैं, क्या है वो आदतें जिन्हें अपनाने से माइंड शार्प हो सकता है।
सुबह उठते ही अपनाएं ये आदतें:-
सुबह जल्दी उठें
वैसे तो आज कल बच्चे हो या बड़े लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से ही सोते व जागते हैं, लेकिन आपको बता दें सुबह जल्दी उठने से बहुत फायदा होता है। जल्दी उठने से हार्ट से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे से होता है। साथ ही पाचन तंत्र से संबंधित समस्या भी दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें- New Year पर खुद को फिट रखने का करें वादा, अपनाएं 5 तरीके
रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें
जो लोग सुबह उठते ही रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं, उनके जीवन में तनाव का स्तर आम लोगों के मुकाबले कम देखा गया है। एक रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि म्यूजिक में एंटी-स्ट्रेस गुण होता है, जो चिंता को दूर करने में मदद करता है। ऐसे लोग दूसरों के मुकाबले चीजों को जल्दी सीख लेते हैं और ज्यादा समय तक याद रख पाते हैं।
धूप लेने की आदत डालें
सुबह का समय वह समय माना जाता है, जब हमारा दिमाग तरोताजा और तेज चल रहा होता है। इस समय हमें धूप लेने की आदत डालनी चाहिए। जो लोग प्रतिदिन धूप लेते हैं, उनके दिमाग में डोपामाइन हार्मोन की मात्रा अधिक पाई जाती है। आपको बता दें हॉर्मोन दिमाग को शांत और मूड को अच्छा रखते है।
मेडिटेशन करें
सुबह उठकर मेडिटेशन करने से पूरा दिन अच्छा जाता है, माइंड रिलैक्स रहता है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं, तो उसे दूर करने में भी मेडिटेशन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिए आज से ही सुबह उठकर मेडिटेशन की आदत जरूर डालें।
दिमाग तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए?
- दिमाग तेज करने के लिए अखरोट खाएं।
- याददाश्त बढ़ाने के लिए अलसी के बीज का इस्तेमाल करें।
- ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए बेरीज खाएं।
- दिमाग को मजबूत करने के लिए फैटी फिश खाएं।
- दिमाग की कमजोरी का इलाज है अवोकेडो।
ये भी पढ़ें- Hair Fall Remedies: टेंशन में झड़ने लगे हैं बाल, इन 3 आसान तरीकों से होगा कमाल
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
9 mins agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
2 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
2 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
3 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
5 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
6 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines