Brain Boosting Diet: ब्रेन हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पूरे शरीर को कंट्रोल कर सकता है। कई बार बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। साथ ही कई बार खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण भी ये समस्या आ सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहें हैं तो अभी से सावधान हो जाएं। इससे आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। कुछ खास पोषक तत्व जैसे कि ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स हमारे दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते है किन-किन फूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सैल्मन फिश
याददाश्त को मजबूत बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में सैल्मन फिश को शामिल कर सकते हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती है, जो हमारे दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये एसिड न सिर्फ न्यूरॉन्स को बेहतर बनाता है, बल्कि स्ट्रेस और थकान को दूर करता है। इससे आप टेस्टी सूप तैयार कर सकते हैं या फिर ग्रिल और बेक करके भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर
बादाम
बादाम में मौजूद विटामिन-ई दिमाग के लिए अच्छी मानी जाती है। विटामिन-ई, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग की कोशिकाओं को कई तरह के नुकसान से बचाते हैं। इसके साथ ही बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व याददाश्त को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
अखरोट
अखरोट हमारी हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, खास कर के ब्रेन के लिए। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही अखरोट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है।
ब्लूबेरीज
याददाश्त को तेज करने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरीज को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन सेल्स को नुकसान से बचाते हैं और ब्रेन फंक्शन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। ब्लूबेरीज दिमाग की उम्र बढ़ाने से साथ-साथ अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाए रखने में मदद करता है।
पालक
पालक एक ऐसा फूड है, जो शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फोलेट, आयरन और विटामिन-के ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को मजबूत बनाकर आपकी याददाश्त को तेज करते हैं।
ये भी पढ़ें- 18 से 75 साल की उम्र के बीच कितना चलना है सही? जानें उम्र अनुसार चलने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
38 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines