Boiling Eggs Easy Tips: अंडा उबालना जितना आसान लगता है उतना ही मुश्किल भी हो सकता है खासकर जब उसका छिलका निकालते समय अंडा टूट जाए या उसका आधा हिस्सा निकल जाए। लेकिन अगर सही तकनीक अपनाई जाए तो अंडे का छिलका अपने आप आसानी से निकल सकता है। सही उबालने के तरीके से न केवल छिलका जल्दी उतरता है बल्कि अंडे का स्वाद और टेक्सचर भी बेहतर रहता है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन टिप्स जिनसे आपके अंडे परफेक्ट उबलेंगे और छिलका निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी।
1) अंडे उबालने का सही तरीका
अक्सर लोग अंडे को सीधे उबलते पानी में डाल देते हैं जिससे उसका छिलका अंदर से चिपक जाता है। इसके बजाय सही तरीका यह है कि अंडों को ठंडे पानी में रखें और फिर धीमी आंच पर गर्म करें। इससे अंडे धीरे-धीरे सही तरीके से उबलते हैं और छिलका आसानी से उतर जाता है। अंडा उबालने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया इस तरह है:
- एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें अंडे डालें।
- अब इसे मध्यम आंच पर रखें और धीरे-धीरे पानी को गर्म होने दें।
- जब पानी उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और तय समय तक उबालें।
- तय समय बाद अंडों को निकालकर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डालें। इससे छिलका आसानी से निकल जाएगा।
2) सही समय पर उबालें
अंडे को सही टेक्सचर पाने के लिए सही समय तक उबालना जरूरी है। अगर आपको हल्का सॉफ्ट बॉइल्ड चहिए तो उसे 6-7 मिनट तक उबालें। मीडियम बॉइल्ड चहिए तो 8-10 मिनट और हार्ड बॉइल्ड चहिए तो 12-14 मिनट तक उबालें। अगर आप चाहें तो अंडे को उबालते समय टाइमर सेट कर सकते हैं ताकि सही समय पर अंडे निकाल सकें।
3) नमक या बेकिंग सोडा डालें
पानी में एक चम्मच नमक या थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालने से अंडे का छिलका और भी आसानी से उतरता है। यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब अंडे ताजे होते हैं क्योंकि ताजे अंडों का छिलका निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। नमक या बेकिंग सोडा अंडे के अंदर और छिलके के बीच गैप बना देता है। इससे छिलका ढीला हो जाता है और जल्दी उतर जाता है।
4) हल्के से टैप करें और रोल करें
उबले हुए अंडे को किसी जगह पर हल्का-सा टैप करें। अब इसे दोनों हथेलियों के बीच हल्के से रोल करें। इससे छिलका क्रैक हो जाएगा और आसानी से निकल जाएगा।
5) अंडे के छिलके जल्दी उतारने की स्मार्ट ट्रिक
अगर आप जल्दी छिलका हटाना चाहते हैं तो यह तरीका आजमाएं। एक जार लें और उसमें उबला हुआ अंडा डालें। उसमें थोड़ा-सा पानी डालें और जार को ढक्कन से बंद करें। अब इसे कुछ सेकंड तक हल्के से हिलाएं। झटके से छिलका टूट जाएगा और आसानी से निकल जाएगा।
अब जब आपको उबले अंडे बनाने के सही तरीके पता चल गए हैं तो अगली बार इन ट्रिक्स को जरूर अपनाएं। इन आसान टिप्स की मदद से आप बिना किसी झंझट के परफेक्ट उबले अंडे बना सकते हैं। तो अगली बार जब आप ब्रेकफास्ट में अंडे खाएं तो इन्हें सही तरीके से उबालें और अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करें।
यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में नया ट्रेंड, Gen Z को मिलेनियल्स से ज्यादा रिलेशनशिप लेबल क्यों?
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
19 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
22 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines