Body Care Tips: अंडरआर्म्स को सुखाते समय आप भी करते हैं ये 3 गलतियां, बदबू आने का बन सकती हैं वजह
Author: News24 हिंदी
Jul 02, 2025 03:09 PM IST
Body Care Tips: शरीर से पसीने की बदबू आना हर किसी के लिए निराशाजनक होता है, खासकर तब जब आपके अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आने लगती है। कई बार नहाने के बाद भी डियोड्रेंट लगाने और नए कपड़े पहनने के बावजूद बदबू रह ही जाती है। यह बताता है कि आप अपने अंडरआर्म्स को सही तरीके से नहीं सुखाते हैं। आपके अंडरआर्म्स को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसे तरोताजा और खुशबूदार बनाए रखने के लिए आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको कौन-कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?
गलत तरीके से शेविंग न करें
कई लोग जब अंडरआर्म्स के बालों को हटाते हैं, तो उसे गलत तरीके से शेव करते हैं। अंडरआर्म्स को शेव करने से बदबू को कम किया जा सकता है, लेकिन अंदरूनी बाल और खरोंच के कारण बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है। इसलिए शेव करते समय ध्यान रखें कि यहां के बालों को सुरक्षित तरीके से हटाएं। साफ रेजर और शेविंग जेल या हल्के साबुन का इस्तेमाल करें। इससे आप बैक्टीरिया के कारण आने वाली बदबू से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: बिना सैलून के मिनटों में मिलेगा सफेद बालों से छुटकारा, ट्राई करें ये आसान टिप्स
डियोड्रेंट का ज्यादा इस्तेमाल करना
कई बार जब हम डिओडोरेंट्स और एंटीपर्सपिरेंट्स का गलक तरीके या फिर ज्यादा इस्तेमाल करते है तो इसके कारण भी अंडरआर्म्स से बदबू आने का खतरा बना रहता है। जब हम बहुत ज्यादा मात्रा में डिओडोरेंट्स और एंटीपर्सपिरेंट्स का इस्तेमाल करने या फिर बिना धोए लगने से बैक्टीरिया रह जाते हैं, जो बाद में बदबू का कारण बनते हैं।
नहाने के बाद ठीक से न सूखना
जब आप नहाने के बाद अपने अंडरआर्म्स को ठीक से नहीं सुखाते हैं, तो कपड़े पहनने के बाद अंडरआर्म्स में नमी रह जाती है। इसके कारण ये अंडरआर्म्स में बदबू पैदा करते हैं। इसके लिए आप नहाने के बाद अंडरआर्म्स को तौलिए से अच्छे से सूखाएं। इससे बदबू और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें- सही से नहीं हो रहा पेट साफ तो सुबह-सुबह चबा लें बेल का पत्ता, आंतों की हो जाएगी सफाई, हार्ट भी रहेगा हेल्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।