Blackish Behind Neck: कई लोगों को के गर्दन पर काले धब्बे और निशान होते हैं, जिस पर वह ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी इसे इग्नोर कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। लिवर के डॉक्टर शिव कुमार सरीन का कहना है कि गर्दन की लंबाई, मोटाई, गर्दन के पीछे का रंग और गर्दन का आकार ये सभी लिवर से जुड़ी हो सकती है। यानी अगर आपकी गर्दन का आकार ज्यादा मोटे नहीं है, रंग जो भी हो साफ है, कोई मस्सा नहीं है तो इसका मतलब है कि आपका लिवर भी ठीक है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपकी गर्दन के पीछे काली लाइन है तो इसका मतलब है कि आपका लिवर हेल्दी नहीं है और इस कारण आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए जानते है अनहेल्दी लिवर के संकेत…
गर्दन पर मस्सा होना
डॉक्टर शिव कुमार सरीन बताते हैं कि गर्दन के पीछे अगर मस्सा है तो इसे कभी भी नजरअंदाज न करें। अगर आपके इस मस्से का रंग या आकार धीरे-धीरे बदल रहा है तो तो इसे और गंभीरता से लें। उन्होंने बताया कि ये निशान आपको बचपन से हो रहा हो या हाल ही में हुआ हो इसका समय रहते इलाज कराएं। हो सकता है की आपका लिवर कमजोर हो रहा हो।
ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?
गर्दन की मोटाई
डॉक्टर ने बताया कि गर्दन की मोटाई अगर ज्यादा है तो इसका भी मतलब है कि आपका लिवर अनहेल्दी हो सकता है। अगर गर्दन की मोटाई 37 सेंटीमीटर से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि आपका लिवर खराब हो चुका है। इसलिए आपको अपने लिवर को हर हाल में ठीक करें। उन्होंने कहा कि गर्दन साफ-सुथरी और पतली होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपको अपना कॉलर साइज छोटा रखना चाहिए. गर्दन में बल्ज यानी उभार नहीं होना चाहिए।
शरीर में लिवर का काम
डॉ. सरीन ने बताया कि हमारा लिवर शरीर पूरे शरीर को कंट्रोल करता है। इसमें अरबों कोशिकाएं मौजूद होती है, जो अलग-अलग तरह से काम करती है। हमारा लिवर शरीर के लगभग हर काम में अपनी भूमिका निभाती है। वह करते हैं लिवर कभी बूढ़ा भी नहीं होता है। ये हमेशा 3 साल की उम्र का ही होता है लिवर खाना पचाता है, पित्त बनाता है, भूख को कंट्रोल करता है, फैट को कंट्रोल करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इसके अलावा भी इसके कई काम होते हैं। इसलिए आपके लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है।
कैसे रखें लिवर को हेल्दी
डॉक्टर ने बताया कि लिवर को हेल्दी रखने का सबसे बेस्ट तरीका है एक्सरसाइज है। अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करेंगे और हेल्दी चीजें खाएंगे तो लिवर खराब होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके लिए आप जॉगिंग कर सकते हैं, साइकिल चला सकते हैं और जिम जा सकते हैं। वहीं डाइट आप हर रोज हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, ताजे फल, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
13 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines