Black Pepper Benefits: सर्दियों में काली काली मिर्च खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये न केवल हार्ट को हेल्दी रखता है बल्कि शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। अपने अनोखे गुणों के कारण, काली मिर्च को सर्दी और फ्लू से बचने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है, खासकर सर्दियों के महीनों में। सर्दियों के मौसम में ये शरीर को पूरे दिन गर्म रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि काली मिर्च खाने के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
कब्ज से दिलाता है राहत
काली मिर्च कब्ज दूर रखने में मदद करता है, जो सर्दियों के दौरान होने वाली एक आम समस्या है। इसके नेचुरल गुण डाइजेशन एंजाइमों एक्टिव करते हैं और आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से पेट आसानी से साफ हो जाता है। ऐसे में आप हर रोज अपनी डाइट में काली मिर्च को शामिल करते हैं, तो कब्ज को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे डाइजेशन सिस्टम लंबें समय तक के लिए हेल्दी रह सकता है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
वजन घटाने में मददगार
सर्दियों के ठंडे मौसम में अक्सर ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हर रोज काली मिर्च को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पिपेरिन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, भूख को कम करता है और फैट को बर्न करने में मदद कर सकता है।
इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत
काली मिर्च नेचुरल तरीके इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, खास करके सर्दियों दौरान। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन विटामिन और मिनरल्स बीजवैलबिलिटी को बढ़ाता है। इसमें मौजुद सभी पोषक तत्व सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये मौसमी बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
27 mins agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
2 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
6 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
7 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines